प्रधानमंत्री आवास योजना सोर्स: सोशल मीडिया
देश

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

PM Awas Yojana New List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य देश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल pmaymis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • आप pmaymis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

  • वेबसाइड पर आधार OTP डालकर स्टेटस चेक करें।

  • बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के भी 'Advanced Search' ऑपशन से स्टेटस देखें।

PMAY 2.0 Beneficiary List check: प्रधानमंत्री आवास योजना यानी PMAY योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसे जून 2015 में 'सभी के लिए आवास' मिशन के तहत शुरू किया गया था।

इसका मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराना है। इस योजना को मुख्य रूप से 2 प्रकार से बांटा गया है-

प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY-G)

प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (PMAY-U / PMAY 2.0)

प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY-G) क्या है

प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे या बिना घर वाले परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराना है। इसके अंतर्गत लोगों को 1,20,000 से 1,30,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता 3 किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है। साथ ही साथ शौचालय निर्माण के लिए भी अलग से 12,000 रुपए दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (PMAY-U / PMAY 2.0) क्या है

प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीब, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों और मध्यम वर्ग यानी EWS वर्ग, LIG, MIG को घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार होम लोन के ब्याज पर 1.80 लाख तक की ब्याज सब्सिडी देती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट (PMAY-U) ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट यानी pmaymis.gov.in पर जाएं

  • 'Search Beneficiary' ड्रॉप-डाउन मेन्यू से 'Search by Name' का विकल्प पर क्लिक करें

  • अपने नाम के पहले 3 अक्षर टाइप करें और फिर 'Show' बटन पर क्लिक करें

  • जिसके बाद आप इस लिस्ट में शामिल हो या नहीं, इसकी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी

  • अपना नाम और अन्य जानकारी ढूंढने के लिए PMAY शहरी लिस्ट देखें।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट (PMAY-G) ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले PMAY-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं

  • अगर आपके पास रजिस्ट्रे्शन नंबर नहीं है तो भी आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं

  • रजिस्ट्रे्शन नंबर के बिना चेक करने के लिए 'Advanced Search' बटन पर क्लिक करें

  • अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आप जानकारी देख सकते हैं

प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले PMAY-U 2.0 पोर्टल पर जाएं

  • 'Apply for PMAY-U 2.0' विकल्प पर क्लिक करें

  • जिसके बाद आपके सामनेै पात्र उम्मीदवारों की पात्रता लिस्ट आएगी

  • दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, अपनी पात्रता की जांच करें

  • अगर आप इसके लिए पात्र हैं तो अपने आधार कार्ड का सत्यापन करें

  • आधार कार्ड का नंबर डाले और फोन पर आए OTP को सब्मिट करें

  • फॉर्म में व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण, घरेलू और आय विवरण, बैंक खाता विवरण, लोन विवरण की जानकारी भरें

  • भरी गई सारी जानकारी की जांच करके सब्मिट कर दें।

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली