अहमदाबाद प्लेन क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

...तो बच जाती 260 जिंदगियां, इंजन रीस्टार्ट होने के बाद क्यों क्रैश हुआ प्लेन?

AAIB Report on Ahmedabad Plane Crash: रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्यूल स्विच बंद होने के बाद दोनों इंजन बंद हो गए, फिर एक इंजन चालू हो गया, इसके बावजूद प्लेन क्रैश हो गया। अब सवाल है ऐसा क्यों हुआ?

अभिषेक सिंह

AAIB Report on Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। इस हादसे की चीखें यूरोप से लेकर भारत तक सुनाई दीं। यह हादसा इतना दर्दनाक था की पूरी दुनिया को झकझोकर कर रख दिया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिजनों से लेकर भारत और दुनिया की निगाहें जांच रिपोर्ट पर लगी हुई थीं। अब सबकी जिज्ञासा शांत हो गई है।

अहमदाबाद विमान हादसे की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्यूल स्विच बंद होने के बाद दोनों इंजन बंद हो गए, फिर एक इंजन चालू हो गया था, इसके बावजूद प्लेन क्रैश हो गया। आम तौर पर विमान एक इंजन पर भी सर्वाइव कर जाता है। लेकिन अहमदाबाद में ऐसा क्यों नहीं हुआ चलिए जानते हैं।

हादसे का शिकार बने 260 लोग

12 जून की दोपहर अहमदाबाद से लोगों ने इस उम्मीद में उड़ान भरी कि कुछ घंटों के बाद वो लंदन पहुंच जाएंगे। लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। प्लेन टेक ऑफ करने के कुछ सेकंड के एक बिल्डिंग पर जा गिरा और क्रैश हो गया। इसमें 260 लोग मारे गए। जिसमें यात्री, क्रू मेंबर और बिल्डिंग में रह रहे लोग शामिल हैं।

विमान क्रैश से पहले क्या हुआ?

इब एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच कर रही AAIB यानी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की प्राथमिक रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें कहा गया है कि विमान के दोनों इंजन के फ्यूल स्विच उड़ान भरते ही 'RUN'से 'CUTOFF' मोड में चले गए। जब दोनों इंजन बंद हुए तो एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि तुमने फ्यूल का स्विच क्यों बंद किया? दूसरे पायलट ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने नहीं बंद किया।

'मेडे' कॉल के बाद क्रैश हो गया प्लेन

इसके तुरंत बाद दोनों ने फ्यूल स्विच ऑन किया और एक इंजन काम करने लगा। दूसरे इंजन का फ्यूल स्विच भी चालू किया गया, लेकिन वह जब तक चालू होता। तब तक विमान थ्रस्ट खो चुका था। इसके बाद पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल किया। तीन बार मे डे कॉल के तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया।

इंजन चालू फिर क्यों नहीं टला हादसा?

अब सवाल यह है कि जब एक इंजन चालू हो गया और दूसरा चालू हो रहा था फिर भी प्लेन क्यों क्रैश हो गया? तो इसका जवाब यह है कि अगर प्लेन अधिक ऊंचाई पर होता तो जब तक वह नीचे आता तब तक प्लेन को ताकत वापस मिल जाती। लेकिन कम ऊंचाई होने के कारण प्लेन को जब तक पूरा थ्रस्ट मिलता तब तक वह बिल्डिंग से टकरा चुका था।

आपको बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के 26 सेकेंड बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया था। इस भयावह दुर्घटना में प्लेन में सवार 241 यात्री और क्रू मेंबर सहित कुल 260 जानें गई थीं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग