हैदराबाद की कराची बेकरी 
देश

‘कराची बेकरी’ पर फूटा लोगों का गुस्सा, नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन, जानिए क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन

ज्यादातर लोगों का मानना है कि हैदराबाद की कराची बेकरी का संचालन पाकिस्तान के कराची से किया जाता है और इसके मालिक पाकिस्तानी हैं। हालांकि, कराची बेकरी के मालिकों ने इसे लेकर सफाई दी है।

अक्षय साहू

हैदराबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस तनाव का प्रकोप तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक बेकरी पर भी पड़ा है। रविवार को कुछ लोगों ने बेकरी के अंदर घुसकर और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए तोड़फोड़ की। इस बेकरी का नाम 'कराची बेकरी' है। लोग इस बेकरी के नाम को लेकर गुस्सा हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस बेकरी का संचालन पाकिस्तान के कराची से किया जाता है और इसके मालिक पाकिस्तानी हैं।

जानकारी के मुताबिक खुद को राष्ट्रवादी बताने वाले लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले कराची बेकरी के विशाखापत्तनम ब्रांच के सामने प्रदर्शन हुए थे। विशाखापत्तनम में भी लोगों ने बेकरी का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन किया था। क्योंकि उनका कहना था कि यह एक पाकिस्तानी ब्रांड है।

शत-प्रतिशत भारतीय ब्रांड ‘कराची बेकरी’

इस घटना के बाद कराची बेकरी के मालिक राजेश रमनानी और हरीश रमनानी सामने आकर सच्चाई बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके प्रतिष्ठान का पाकिस्तान और कराची से कोई संबंध नहीं है। यह शत-प्रतिशत हिंदुस्तानी ब्रांड है। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले इस संस्थान की स्थापना हैदराबाद के शमशाबाद में उनके दादा खानचंद रामनानी ने की थी। यह सौ फीसदी भारतीय ब्रांड है जिसका प्रबंधन पूर्ण रूप से भारत से ही किया जाता है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस के मुताबिक तोड़फोड़ करने वालों को प्रतिष्ठान से बाहर निकाल दिया गया है। ‘जिनके पूर्वजों ने संविधान को खारिज किया, उनके वशंज आज कट्टर समर्थक’, भागवत व PM मोदी पर बरसे थरूर

कैसे पड़ा बेकरी का नाम

कराची बेकरी की स्थापना खानचंद रामनानी ने 1953 में की थी। रामनानी का संबंध सिंधी हिंदू परिवार से था। क्योंकि कराची पाकिस्तान के सिंध प्रांत का एक बड़ा शहर है।है, इसलिए उन्होंने 1953 में कराची के नाम पर अपनी बेकरी की स्थापना की। जानकारी के मुताबिक इस बेकरी के मालिक खानचंद रामनानी मूल रूप से कराची के ही रहने वाले थे और बंटवारे के बाद भारत में हैदराबाद आ गए थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा