कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा सौजन्य-IANS
देश

जो आता है ब्लैकमेल करता है... US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल

Pawan Khera Statement: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने अमेरिकी सीनेट के एक फैसले पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। पवन खेड़ा ने झारखंड में राहुल गांधी का पक्ष रखते हुए छात्रों के साथ होने की बात कही।

प्रिया जैस

Pawan Khera on US Russia Sanctions: अमेरिकी सीनेट ने रूस से ऊर्जा खरीदने वाले बड़े देशों, जैसे भारत और चीन, पर सख्ती करने के मकसद से एक कड़ा बिल मंजूर किया है। इस ऐतिहासिक कदम में उन देशों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है जो रूस से तेल और गैस खरीदते हैं। इस मामले में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा। पवन खेड़ा ने अमेरिका के इस फैसले पर भारत की आजादी पर सवाल उठाए है।

US सीनेट द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को पास करने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "क्या ऐसा लगता है कि भारत सच में आजाद है? जो भी आता है, भारत को ब्लैकमेल करता है। जो भी आता है, अपनी शर्तें थोपता है, कहता है कि आप यहां से तेल खरीद सकते हैं, इतना खरीद सकते हैं, उतना नहीं खरीद सकते।"

पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा

पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, "उनसे जवाब मांगिए जो देश भर में खुद को 'विश्वगुरु' कहते हैं, लेकिन जिनमें संसद में जाने तक की हिम्मत नहीं है। उनमें हिम्मत इसलिए नहीं है क्योंकि ये सारे मुद्दे उठाए जाएंगे और उन्हें हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।"

बता दें, कि अमेरिकी सीनेट में यह बिल 86 के मुकाबले 11 वोटों के भारी बहुमत से पास हुआ। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने यूक्रेन युद्ध में रूस की आक्रामकता को रोकने के लिए इसे जरूरी माना है, क्योंकि यह व्यापार रूसी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।

महिला आरक्षण बिल पर की बात

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "महिला आरक्षण बिल कौन लाया? इसे किसने पेश किया? सोनिया जी ने इसे 2012 में पेश किया था। उनकी नीयत ठीक नहीं है। पहले संसद को चलने दें, फिर हम बाकी चीज़ों पर चर्चा कर सकते हैं। हर कोई जानता है कि महिला आरक्षण बिल में कौन अड़ंगा डाल रहा है।"

झारखंड में छात्रों से मुलाकात पर की बात

साथ ही उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर भी बात की। झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पवन खेड़ा ने कहा, "क्या जंतर-मंतर पर महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव, पैलेट गन का इस्तेमाल या बिहार में AK-47 से फायरिंग की घटनाओं को कभी इतिहास से मिटाया जा सकता है? राहुल गांधी ने झारखंड के हालात पर भी बात की। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने वहां छात्रों से मुलाकात की और स्थानीय सरकार भी बातचीत कर रही है, ताकि आगे का रास्ता निकाला जा सके।"

छात्रों के साथ मजबूती के साथ खड़ा विपक्ष

आज प्रयागराज में राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए छात्रों के मुद्दों पर संवाद करेंगे। इस पर पवन खेड़ा ने कहा, छात्रों की कुछ मांगें और चिंताएं हैं। उन चिंताओं को दूर करना सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है। आप देख सकते हैं कि सत्ता पक्ष क्या कर रहा है। जंतर-मंतर पर सरकार की हरकतें सबके सामने थीं। जहां तक विपक्ष की बात है, राहुल गांधी की रोजाना की गतिविधियां उनका रुख साफ करती हैं। युवाओं के लिए संदेश साफ है कि आप अकेले नहीं हैं। देश का विपक्ष मजबूती से आपके साथ खड़ा है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?