देश

पठान विवाद: दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर साकीनाका पुलिस में शिकायत दर्ज

शुभम सोनडवले

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। हर तरफ से फिल्म का विरोध हो रहा है। हिंदुओं ने फिल्म का बहिष्कार किया है। इस बीच शनिवार को साकीनाका पुलिस (Sakinaka Police) में भगवा रंग के कपडे को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

फिल्म के 'बेशरम रंग' गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर साकीनाका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

https://twitter.com/ANI/status/1604119015835590657

उधर, हिंदू संघठनों के बाद अब मुस्लिमों ने भी इस फिल्म को लेकर नाराजी व्यक्त की है। मध्यप्रदेश में उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म का बॉयकॉट करते हुए इसे रिलीज नहीं करने की मांग की है।

बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा कि इस फिल्म को लेकर हमरे पास कई जगहों से फोन आए। उन्होंने फिल्म को लेकर गुस्सा जाहिर किया और फिल्म में इस्लाम का गलत प्रचार करने की शिकायत की। अली ने कहा, कि इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है।

पठान फिल्म ‘बेशरम रंग’ गाना रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। इसके अलावा कई राज्य भी इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग तो फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि इन तमाम आलोचनाओं का फिल्म पर क्या असर पड़ता है और फिल्म रिलीज होती है या नहीं। फ़िलहाल पठान को लेकर देश में माहौल गरमाया हुआ है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत