पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, फोटो - सोशल मीडिया  
देश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की फिर उड़ी खिल्ली, हो गया मोय-मोय; "भारत के ड्रोन हमले को इसलिए नहीं रोका, ताकि... "

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक बार फिर 9 मई दिन शुक्रवार को बिना लॉजिक का जवाब दे दिया है। इस बार पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के नए बयान को लेकर देश-दुनिया में खूब खिल्ली उड़ रही है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : पाकिस्तानियों का बयान किसी जोक से कम नहीं होता। ये हम नहीं कर रहे हैं, आप खुद इंटरनेट पर पाकिस्तानियों की स्टेटमेंट को खंगाल सकते हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक बार फिर से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का मजाक बन गया है।

दरअसल, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक बार फिर 9 मई दिन शुक्रवार को बिना लॉजिक का जवाब दे दिया है। इस बार पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के नए बयान को लेकर देश-दुनिया में खूब खिल्ली उड़ रही है। अजीबो-गरीब तर्क देते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर भारतीय ड्रोनों को नहीं रोका, ताकि उनकी सैन्य संपत्तियों के सटीक स्थानों का खुलासा न हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आसिफ को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि कल का ड्रोन हमला मूल रूप से हमारी लोकेशन जानने के लिए किया गया था। इसीलिए उन्हें रोका नहीं गया, ताकि हमारी लोकेशन लीक न हो जाए। पाकिस्तानी मंत्री की इस टिप्पणी का उनके ही देश में मजाक उड़ाया जा रहा है।

यहां देखिए वीडियो

आपको जानकारी के लिए यह भी बताते चलें  कि एक दिन पहले, ख्वाजा मुहम्मद आसिफ को CNN के साथ एक इंटरव्यू में घेरा गया था। उनसे भारतीय जेट विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावों के बारे में पूछा गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास दावों का समर्थन करने के लिए सबूत हैं, तो आसिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट की ओर इशारा किया। उनका कहना था कि उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी मिली।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी