Rajnath Singh on Operation Sindoor Controversy: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान को लेकर अब केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कोई भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ है। सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी और गलत बताते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया गया है।
केंद्र सरकार ने साफ कहा कि आलोचकों ने संसद में राजनाथ सिंह के पूरे भाषण और संदर्भ को नजरअंदाज किया है। आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में गलत दावा किया जा रहा था, जिसमें यह कहा गया कि भारतीय वायुसेना के पायलट मारे गए थे। केंद्र सरकार ने इस दावे को गलत करार दिया और कहा कि इनका उद्देश्य सैन्य अभियान की सफलता को कमजोर करना और जनता का मनोबल गिराना था।
केंद्र सरकार ने अपने स्पष्टीकरण से भ्रामक सूचनाओं का जवाब दिया और कहा कि इसे सही संदर्भ में देखा जाना चाहिए न कि किसी अलग-थलग बयान के रूप में पेश किया जाना चाहिए। संसद में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि राजनाथ सिंह के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर और उसमें भारतीय सशस्त्र बलों के प्रदर्शन का डिटेल थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के कर्मी मारे गए थे।
https://twitter.com/Pawankhera/status/2070728349568376855
साथ ही दावा किया कि एलओसी के पास पाकिस्तान के कई एयरबेस और उनकी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। राजनाथ सिंह के संबोधन में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, उनकी क्षमता और ऑपरेशन की दक्षता को सम्मान देना था। साथ-साथ भारत विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब देना था। केंद्र सरकार ने दोहराया कि भारत सरकार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सशस्त्र बलों के सदस्य खास तौर पर ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों के प्रति सर्वोच्च सम्मान रखते हैं।
यह भी पढ़ें - ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा कि शहीदों के बलिदान का सम्मान हमेशा गर्व और सम्मान के साथ किया जाता है। उनका नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अंकित किया जाता हैं। उन शहीदों के परिवारों और आश्रितों को शिक्षा, स्वास्थ्य और लाभाकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
आपको जानकारी दें, कि कांग्रेस पार्टी ने राजनाथ सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था और कहा था कि सरकार ने शहीदों की शहादत को एक साल तक छिपाने की कोशिश की।