ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जवान (Image- AI) 
देश

ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम

Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। नेशनल वॉर मेमोरियल के 'रोल ऑफ ऑनर' और स्मृति दीवार पर उनके नाम दर्ज किए गए हैं।

अर्पित शुक्ला

Operation Sindoor Martyrs: केंद्र सरकार ने पहल बार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इन छह वीर जवानों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की आधिकारिक वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' सेक्शन में दर्ज किए गए हैं। साथ ही नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की स्मृति दीवार पर भी उनके नाम अंकित किए गए हैं। यह पहला आधिकारिक अवसर है जब सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों की पहचान सार्वजनिक की है।

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जवान

नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज सूची के अनुसार शहीद होने वाले जवानों के नाम-

  • सूबेदार मेजर पवन कुमार, मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड
  • राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री
  • लांस नायक दिनेश कुमार, 5 फील्ड रेजिमेंट
  • एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनाइक, 851 लाइट रेजिमेंट
  • हवलदार सुनील कुमार सिंह, 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी
  • सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल), 39 विंग, भारतीय वायु सेना

इन सभी के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की 'वॉल 3D' पर भी अंकित किए गए हैं, जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को समर्पित है।

पहली बार मिली आधिकारिक पुष्टि

भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान सैन्य नुकसान को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन सरकार ने अब तक ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की थी। अब नेशनल वॉर मेमोरियल के 'रोल ऑफ ऑनर' में इन नामों के शामिल होने के साथ ही यह पहली आधिकारिक पुष्टि मानी जा रही है कि इस अभियान में किन सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

सेना और वायु सेना ने मिलकर निभाई थी भूमिका

जारी सूची से स्पष्ट होता है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना दोनों के जवान शहीद हुए थे। इससे इस अभियान की संयुक्त सैन्य प्रकृति भी सामने आती है। शहीदों में राइफलमैन सुनील कुमार, जिन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया, और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, जिन्हें वायु सेना मेडल प्राप्त है, भी शामिल हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को की गई थी। यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू की गई, जिसमें 26 नागरिकों, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे, की मौत हो गई थी।

इसके जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवाद से जुड़े नौ ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया। बाद में दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच बातचीत के बाद 10 मई 2025 को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा