चरणजीत सिंह चन्नी (सोर्स: एएनआई) 
देश

ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत था, कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 1984 में स्वर्ण मंदिर में की गई सैन्य कार्रवाई ‘गलत' थी और इसके लिए उनकी पार्टी माफी भी मांग चुकी है।

आकाश मसने

नई दिल्ली: जून 1984 को पंजाब अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब परिसर को ख़ालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों से मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ख़ालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले को खत्म करने के लिए स्वर्ण मंदिर पर सैन्य कार्रवाई की थी। इसके बाद 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद दिल्ली की सड़कों पर सिखों कत्लेआम हुआ। जिसे सिख विरोधी दंगों कहा जाता है।

दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में शुक्रवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ हत्या तथा अन्य अपराधों में आरोप तय किए। इस पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत ठहराया।

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 1984 में स्वर्ण मंदिर में की गई सैन्य कार्रवाई ‘गलत' थी और इसके लिए उनकी पार्टी माफी भी मांग चुकी है। उन्होंने यह दावा भी किया कि उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरमिंदर साहब पर ‘अटैक (हमले)' के लिए फौज भेजने की खातिर दबाव बनाया था जिसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। चन्नी ने यहां कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के मामले से जुड़े सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में शुक्रवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ हत्या तथा अन्य अपराधों में आरोप तय किए। यह पूछे जाने पर कांग्रेस ने जगदीश टाइटलर को अभी तक क्यों नहीं निकाला तो चन्नी ने कहा कि ‘‘जो दंगे हुए और जो हरमिंदर साहब पर ‘अटैक' हुआ, उसके लिए एक बार नहीं, कांग्रेस बहुत बार माफी मांग चुकी है। हरमंदिर साहब पर ‘अटैक' हुआ, वो गलत था, ये कांग्रेस मान चुकी है और माफी भी मांग चुकी है।''

भाजपा ने क्यों नहीं दिलवा सकी सजा?

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सवाल किया कि भाजपा 10 साल से सत्ता में होने के बावजूद दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा क्यों नहीं दिलवा सकी? चन्नी का कहना था कि ‘‘मैं कांग्रेस मुख्यालय में बैठकर कह रहा हूं कि 1984 में जो हरमंदिर साहब पर ‘अटैक' हुआ वो गलत था। भाजपा क्यों नहीं मानती कि इस ‘अटैक' को कराने के पीछे उसका एक बहुत बड़ा आंदोलन था।''

लालकृष्णा आडवानी ने लिखा था पत्र

पंजाब कांग्रेस के नेता चन्नी ने दावा किया कि भाजपा ने उस समय केंद्र सरकार पर दबाव बनाया था कि हरमंदिर साहब में फौज भेजी जाए तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी पुस्तक ‘माई कंट्री, माई लाईफ' में यह कहा है कि उन्होंने सैन्य कार्रवाई के लिए आंदोलन चलाया था।

भाजपा कब मांगेगी माफी?

चन्नी के अनुसार ‘भारत रत्न' से सम्मानित ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता'' ने 1984 में कहा था कि सिख विरोधी दंगे आक्रोश का परिणाम थे तथा उन्होंने इसे जायज ठहराया था। उन्होंने सवाल किया कि ‘‘कांग्रेस ने माफी मांग ली है, लेकिन भाजपा इन दंगों और हरमिंदर साहब पर ‘अटैक' कराने में अपनी भूमिका के लिए कब माफी मांगेगी?।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को सिखों से और हरमंदि‍र साहब पर जाकर माफी मांगनी चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल