देश

मेघालय के नये मंत्रिमंडल में एनपीपी के होंगे आठ मंत्री: कोनराड संगमा

शुभम सोनडवले

शिलांग. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के. संगमा ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली मेघालय की अगली सरकार में उनकी पार्टी के आठ मंत्री होंगे, जबकि सहयोगियों को चार मंत्री पद मिलेंगे। निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि एनपीपी की सहयोगी यूडीपी के दो मंत्री होंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) को एक-एक मंत्री पद मिलेगा।

नियम के मुताबिक 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मेघालय में मुख्यमंत्री समेत 12 से ज्यादा मंत्री नहीं हो सकते। एनपीपी अध्यक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उन्हें 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। संगमा ने पूर्वोत्तर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

संगमा ने कहा, ‘‘एनपीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगियों की बैठक के दौरान, सर्वसम्मति से लिया गया पहला निर्णय यह है इसे मेघालय ‘डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0' कहा जाएगा क्योंकि भागीदार वही हैं। मुख्यमंत्री गठबंधन के अध्यक्ष होंगे।'' उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच कैबिनेट सीटों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

संगमा ने कहा, "12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से आठ मंत्री एनपीपी से होंगे, जबकि दो मंत्री पद यूडीपी को और एक-एक एचएसपीडीपी और भाजपा को मिलेंगे।"

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा सहयोगी दलों से आगे विचार-विमर्श के बाद की जाएगी। मेघालय विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सोमवार को अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) टिमोथी डी. शिरा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। (एजेंसी)

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000