विदेश मंत्रालय ने की प्रेस कांफेंस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

‘पाकिस्तान पर अब भरोसा नहीं’, विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफेंस कर आतंकिस्तान की खोली पोल, इन 10 पाइंट में समझे पूरी बात

विदेश सचिव ने कहा पाकिस्तान सिर्फ प्रोपेगैडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान दावा करता है कि हमारे ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए। अगर ऐसा था तो अफसरों की फोटोज आतंकी हाफिज सईद के साथ क्यों आई।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर चुन-चुनकर हवाई हमले कर रहा है। इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को प्रेस कांफेंस करते हुए पाकिस्तान की आतंकी नियत की पोल खोली है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कांफेंस करते हुए बताया कि पाकिस्तान ने 8 मई की सुबह भारत के 15 शहरों पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान की ओर से किए गए  इस हमले की कोशिश को लेकर माना जा रहा था कि ये हमले भारतीय सेना के सैन्य ठिकानों को बर्बाद करने के लिए किया गया था। लेकिन विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान का निशाना सैन्य ठिकानों के साथ आम रिहायशी इलाके थे।

विदेश मंत्रायल के प्रेस कांफेंस की 10 प्रमुख बातें

  • 8 मई की सुबह भारतीय सशक्त बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया गया।
  • पाकिस्तान की पहचान आतंक के गढ़ के तौर पर बन चुकी है। अब पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान को ग्लोबल टेररिज्म का एपी सेंटर माना जाता है। इस बात के सबूत हैं दुनियाभर की एजेंसियों और सरकारों के पास हैं।
  • विदेश सचिव ने कहा पाकिस्तान सिर्फ प्रोपेगैडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। विदेश सचिव ने ये बात पाकिस्तान की ओर से पीओके में एक डैम को निशाना बनाए जाने के दावे को लेकर कही। विदेश सचिव ने कहा भारत ने सिर्फ आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपना निशाना बनाया है।
  • मिसरी ने कहा पाकिस्तान दावा करता है कि हमारे ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए। अगर ऐसा था तो अफसरों की फोटोज आतंकी हाफिज सईद के साथ क्यों आई।
  • पठानकोट हमले के बाद ज्वॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई थी। पाकिस्तान को आतंकवादियों के पते भी बताए गए थे। लेकिन जांच में कुछ नहीं हुआ।
  • पाकिस्तान भारत की ओर से मिले सबूतों का इस्तेमाल आतंकवादियों को बचाने और घटना को छिपाने के लिए करता है।
  • दुनियाभर के आतंकी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ है। वह भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को उनके यहां शहीद कहा गया।
  • पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने इस बात को माना है कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों से संबंध है।
  • विदेश मंत्रालय ने कहा, टीआरएफ को जब पता चला कि यह बहुत बड़ी घटना है, तब उसने अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया।
  • मिसरी ने कहा भारतीय अधिकारियों ने यूएन को टीआरएफ और लश्कर के संबंध के बारे में बताया था। भारत दोबारा यूएन के अधिकारियों से मीटिंग करेंगा और अपडेट देंगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट