कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (डिजाइन फोटो) 
देश

'गारंटी' पर छिड़ी नई सियासी जंग, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का धांसू पलटवार

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के बीच 'गांरटी' पर नया महाभारत छिड़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले 'मोदी की गारंटी' लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। जिसके बाद अब बीजेपी पलटवार करने में जुटी हुई है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच 'गांरटी' पर नया महाभारत छिड़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले 'मोदी की गारंटी' लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। जिसके बाद अब बीजेपी पलटवार करने में जुटी हुई है। बीजेपी की तरफ से ताजा वार सुधांशु त्रिवेदी ने किया है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को अर्बन नक्सल से प्रभावित भी बताया है। साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे को भी निशाने पर लिया है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक बयान में 'मोदी की गारंटी' को 140 करोड़ भारतीयों के साथ किया गया क्रूर मजाक करार दिया। खरगे ने इस दौरान पीएम मोदी पर झूठ, बोलने और छल-कपट करने के आरोप भी लगाए। इतना ही नहीं खरगे ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब ही विश्वासघात और जुमला है। खरगे के इसी बयान को लेकर बीजेपी अब कांग्रेस पर पूरी तरह से हमलावर है।

बीजेपी ने किया पलटवार

शनिवार को बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक महात्मा गांधी की कांग्रेस थी और एक अर्बन नक्सल से प्रभावित राहुल गांधी की कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने यही कांग्रेस देखी है तभी वह ऐसा कह रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस जब भी सरकार में आती है तो अपने साथ गरीबी को लेकर आती है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस शासित राज्यों, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां का हाल देख लीजिए। कांग्रेस जो भी वादे करती है पूरे नहीं करती और कांग्रेस के अच्छे दिन चले गए हैं। कर्नाटक में हमारे समय में सर्वाधिक निवेशक ते लेकिन अब वह वहां से जा रहे हैं। जिसके चलते राज्य में बेरोजगारी पनप रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रही है। जिससे लोगों के रोजगार मिल रहा है।

राजीव गांधी के बयान का जिक्र

बीजेपी प्रवक्ता ने मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में मुंबई पर हमला हुआ था। पहले देश में हर जगह ब्लास्ट होते रहते थे। लेकिन अब हम आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इसके साथ ही उन्हों ने राजीव गांधी के एक रुपए भेजने वाले बयान की बात करते हुए कहा कि इनके समय में भ्रष्टाचार आम था। लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद से कांग्रेस भ्रष्टाचार नहीं कर पा रही है।

पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वह दुनिया के इकलौते ऐसे नेता हैं जिनका यूक्रेन में भी स्वागत हुआ और राष्ट्रपति पुतिन ने भी गले लगाया। इसके साथ ही अमेरिका ने तो स्टेट गेस्ट का दर्जा भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते हुए प्रभुत्व का प्रभाव ही है कि वह आज विकसित देशों की सूची में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएंगे।

हमने पूरी की सारी गारंटी

गारंटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में जनधन योजना शुरू की थी। तब कांग्रेस ने कहा था कि इसमें पैसा कहां से आएगा। आज इन खातों में 2 लाख करोड़ रुपए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता के लिए अभियान शुरू किया। आज हर कोई देख रहा है कि लोग इसे लेकर कितने जागरूक हैं। आज इस देश में डिजिटल पेमेंट हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमने धारा 370 हटाने का वादा किया था और हमने वो किया। हमने राम मंदिर का वादा किया था और हमने वो किया. बीजेपी ने अपनी सारी गारंटी पूरी की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z