नया आधार कार्ड एप लॉन्च। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

New Aadhaar App: नया आधार ऐप लॉन्च, अब अपने डेटा को लॉक-अनलॉक कर सकेंगे, और कई फायदे

New Aadhaar App Launch: आपको आधार कार्ड के अपडेशन में दिक्कत होती है तो UIDAI ने नया New Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इसमें सभी परेशानी हल हो जाएगी।

रंजन कुमार

New Aadhaar App Benefits: केंद्र सरकार ने लोगों की अलग-अलग परेशानियों को देखते हुए नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है। New Aadhaar App का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं है। मसलन आप होटल आदि में New Aadhaar ऐप के जरिए चेकइन कर सकते हैं। New Aadhaar ऐप को 5 लाख लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है।

अपने डेटा पर रख सकेंगे पूरा कंट्रोल

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ) का यह कदम आधार को और अधिक सुरक्षित बना है। इसके साथ ही यह निर्णय लचीला और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा सुधार है। अब लोगों को फिजिकल कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं वे अपने डेटा पर पूरा नियंत्रण रख सकेंगे।

एंड्रॉयड और iOS पर ऐप उपलब्ध

अब आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। आधार का यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली है। आप QR कोड के जरिए अपने आधार की पूरी जानकारी सुरक्षित शेयर कर सकते हैं।

कौन-सी जानकारी शेयर करनी और कौन-सी नहीं करनी है, सब कर सकेंगे

आप तय कर सकते हैं कि कौन-सी जानकारी साझा करनी है और कौन-सी नहीं। उदाहरण के लिए, अगर किसी प्रक्रिया में सिर्फ आपका नाम और फोटो चाहिए तो आप अपना पता या जन्मतिथि छिपा सकते हैं। इस ऐप की खास बात है कि आप अपने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। यह भी देख सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां उपयोग किया गया है। ऐप में एक जगह पर परिवार के कई सदस्यों के आधार कार्ड सुरक्षित रखने की सुविधा भी है।

कैसे डाउनलोड करें ऐप?

नया आधार ऐप डाउनलोड करना भी आसान है। मोबाइल के Play Store या App Store पर जाएं। Aadhaar एप डाउनलोड कर लें। जरूरी अनुमति देकर अपना आधार नंबर डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, जिसकी पुष्टि करें। फिर फेस स्कैन के माध्यम से ऑथेंटिकेशन कर लें। आखिर में सुरक्षा पिन सेट करें और एप उपयोग के लिए तैयार है।

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर