NTA के चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो, सोशल मीडिया) 
देश

NEET Paper Leak: संसद की बड़ी कार्रवाई, NTA चीफ तलब; केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बढ़ीं मुश्किलें

NEET Paper Leak Update: नीट पेपर लीक मामले पर संसद की स्थायी समिति ने एनटीए चीफ और शिक्षा मंत्रालय को तलब किया है, वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी हुआ है।

आकाश मसने

Parliament Committee Summons NTA Chairman Pradeep Kumar Joshi: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के पेपर लीक मामले को लेकर सियासत और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में अब संसद की स्थायी समिति ने सख्त कदम उठाया है। संसदीय समिति ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में किए जा रहे सुधारों और पेपर लीक मामले की जांच की मौजूदा स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने का फैसला किया है।

संसदीय समिति के सामने पेश होंगे NTA चीफ

राज्यसभा की ओर से जारी नोटिस के अनुसार शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करेगी। संसदीय समिति ने एनटीए में किए जा रहे सुधारों और पेपर लीक मामले की जांच की समीक्षा करने के लिए समिति ने एनटीए (NTA) के चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी समेत शिक्षा मंत्रालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी 21 मई को तलब किया है। इस समिति का नेतृत्व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनित जोशी उपस्थित रहेंगे। समिति के राधाकृष्णन कमेटी की रिपोर्ट के तहत एनटीए सुधारों की प्रगति की समीक्षा भी करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नीट पेपर लीक मामले में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को भेजे गए नोटिस में जयराम रमेश ने कहा कि नीट रद्द होने के बाद 15 मई को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधान ने शिक्षा संबंधी संसद की स्थायी समिति के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की, जो संसद के प्रति उनकी अवमानना को प्रकट करती हैं।

लातूर से RCC क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियों हो चुकी है। इस मामले का महाराष्ट्र से सीधा कनेक्शन है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI ने रविवार को लातूर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरसीसी क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) के मुख्य कार्यालय पर छापा मारकर कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ