नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो) 
देश

नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी...आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा दांव? सर्वे ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

NDA vs INDIA Alliance: एक नया सर्वे सामने आया है जिसमें बताया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो देश में कौन सरकार बनाएगा। इसमें आपको यह भी पता चलेगा कि लोग मोदी या राहुल में किसे पसंद करते है।

अभिषेक सिंह

Lok Sabha Elections Survey: 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA सरकार ने जीत हासिल की और लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई। हालांकि, बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया। अब एक नया सर्वे सामने आया है जिसमें बताया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो देश में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी।

इंडिया टुडे के मूड ऑफ न नेशन सर्वे के अनुसार, यदि आज चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को जबरदस्त जीत हासिल होगी। इतना ही नहीं भाजपा अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लेगी। जबकि, कांग्रेस की सीटें 2024 के मुकाबले कम हो जाएंगी। इस लिहाज से देखें तो अभी भी जनता नरेंद्र मोदी को ही पीएम की कुर्सी पर देखना चाहती है।

जानिए क्या कुछ कहते हैं आंकड़े?

सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 287 सीटें, कांग्रेस को 80 और दूसरी पार्टियों को 176 सीटें मिलने का अनुमान है। NDA को 352 सीटें, INDIA गठबंधन को 182 और दूसरी पार्टियों को 9 सीटें मिलने की उम्मीद है। यानी 2024 के चुनावों की तुलना में इसमें बढ़ोतरी भी हुई है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं।

किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें?

  • भाजपा- 287
  • कांग्रेस- 80
  • अन्य- 176

एनडीए vs 'इंडिया' का आंकड़ा

  • एनडीए- 352
  • इंडिया अलायंस- 182
  • अन्य- 9

किसे मिलेंगे कितने फीसदी वोट?

बात करें गठबंधन वाइज वोट प्रतिशत की तो सर्वे के अनुसार, एनडीए को 47 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक को महज 39 प्रतिशत वोट शेयर मिलता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जाने का अनुमान जताया गया है।

2024 में लगा था भाजपा को झटका

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। एनडीए गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब जरूर रहा, लेकिन भाजपा ने जो उम्मीद लगाई थी नतीजे उसके मुताबिक नहीं आए थे। इलेक्शन के दौरान 'अबकी बार 400 पार' का नारा दिया गया था, लेकिन नतीजों में भाजपा को बहुमत तक नहीं मिला।

हालांकि इसके बाद राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी और एनडीए ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बिहार, दिल्ली और हरियाणा और महाराष्ट्र में एनडीए को जीत हासिल हुई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी बेहदतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज