मुख़्तार अब्बास नकवी [स्रोत : सोशल मीडिया] 
देश

बहराइच हिंसा पर मुख़्तार अब्बास नकवी का बयान, बोले- देशहित में दंगाइयों की कुटाई जरुरी...

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की वकालत की है।

प्रतीक मिश्रा

नई दिल्ली: मुख्तार अब्बास नकवी ने बहराइच में हुई हिंसा को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर समाज को सुरक्षित करना है, तो इस तरह के बलवाई और दंगाइयों की ठुकाई और कुटाई देश के हित में है। नकवी ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई का उद्देश्य समाज में शांति स्थापित करना और दंगाइयों को कड़ी सजा देना है।

नकवी ने बहराइच में हुई हिंसा और उसके बाद एनकाउंटर को लेकर भी बातचीत कि जिसमें उन्होंने एक सभ्य समाज के भीतर दंगाइयों को किसी तरह का कोई स्थान न दिए जाने की बात कही। बता दे कि बहराइच में हुई भयावह हिंसा के दौरान कई लोगों के बीच मारपीट और विवाद हुए जिससे निपटने में पुलिस और स्थानीय प्रशासन को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

हिंसा पर बोलते हुए मुख्तार अब्बास सकरी ने कहा कि दंगाई और बलवाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, हमारा समाज जब तक सुरक्षित नहीं होगा तब तक विकास और शांति संभव नहीं है इसीलिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से ही समाज में स्थिरता, शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सकती है।

बता दें कि बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था, जिसने धीरे-धीरे एक स्याह सांप्रदायिक दंगे का रूप ले लिया। हिंसा की आग ऐसी फैली की इसमें राम गोपाल मिश्रा नाम का युवक अपनी जान गंवा बैठा। दंगाईयो ने रामगोपाल को तालिबानी सजा देते हुए पहले उसपर बन्दुक से फायर किया और फिर उसकी उंगलियों के नाख़ून उखाड़े फिर एक-एक कर यातनाओं की सारी हदें पार कर दी।

रामगोपाल की पोस्टमार्टम में कई चौकाने वाले खुलासे हुए, जिससे जानने वाला हर शख्स सिहर उठा। रामगोपाल के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने रामगोपाल की हत्या के मामले में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने रामगोपाल पर बारह बोर की गन से फायर किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रामगोपाल के परिवार से भी मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी तथा किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। हिंसा के बाद इ बहराइच में भारी फाॅर्स तैनात है और जल्द शांति कायम करने के प्रयास लगातार जारी है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे