हिंदू स्वभिमान यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले- ...तब पता चलेगा कि लव जिहाद किसको कहते हैं

अपने तीखे बयानों और आक्रामक अंदाज़ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' पर निकले है। इस दौरान उन्होंने बिहार के कटिहार में लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।
giriraj singh
हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह [स्रोत: सोशल मीडिया]
Published on: 
Updated on: 

कटिहार: हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कई जगहों पर प्रवास कर रहे है और आयोजित कार्यक्रमों तथा सभाओं में शामिल हो रहे है। इस दौरान वे सीधे लोगो से मिल रहे है और ज्यादा से ज्यादा वक्त आमजन के बीच ही गुजार रहे है। मंत्री गिरिराज की इस यात्रा का जोरदार स्वागत भी हो रहा है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटिहार में लव जिहाद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कहा कि लव जिहाद पहले केवल लड़कियों का होता था, अब लड़को का भी हो रहा है। इसके साथ ही मंत्री सिंह ने कई क्षेत्रो को नामजद रखते हुए बताया कि जिनको मेरी बात से एतराज हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि 10 दिन के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें तब पता चलेगा कि लव जिहाद किसको कहते हैं, पहले केवल लड़कियों का होता था अब लड़को का भी हो रहा है।

गिरिराज यही नहीं रुके उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि किसको लैंड जिहाद कहते हैं, अगर देखना हो, थूक जिहाद तो सुन ही लिया है, शिक्षा जिहाद भी बेगूसराय में है। मेरी संस्कृति, धन, धरती और धर्म तीनों खतरे में है। इसलिए आज में हिंदूओं से कह रहा हूं 'धर्मो रक्षति रक्षितः' तूम धर्म की रक्षा करो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। संगठित हिंदू सुरक्षित हिंदू।"

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पुरे बिहार में 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' पर निकले हुए है और हर जगह उनके कार्यक्रम पहले से तय है। यात्रा के दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है और लोग गर्मजोशी से उनकी इस यात्रा का स्वागत कर रहे है। कई जगहों पर तो उनके साथ हिन्दू स्कॉलर दीपांकर भी देखे गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com