नितिन नबीन से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात Source- Social Media
देश

मोहम्मद शमी ने नितिन नबीन से की मुलाकात, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

Mohammed Shami Political Entry: मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इसके बाद उनके जल्द पार्टी में शामिल होने और अल्पसंख्यक मोर्चे में जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।

  • मुलाकात के बाद शमी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हुईं।

  • सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे में अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

Mohammed Shami Joins BJP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक गलियारे में नए समीकरण उभरते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जल्द ही राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। शमी ने बीती रात दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शमी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उनको अल्पसंख्यक मोर्चे में कोई महत्वपूर्ण दायित्व सौंप सकती है।

बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में हुई ये मुलाकात बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कराई थी। मोहम्मद शमी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस भेंट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसके बाद से आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व उनके बीजेपी का दामन थामने के कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब उनके राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

cm योगी के साथ मोहम्मद शमी

जयंत चौधरी से भी की थी मुलाकात

इससे पहले इसी वर्ष सितंबर माह में मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मुलाकात हुई थी। उस समय जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर शमी के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद से ही शमी के राजनीति में आने और उत्तर प्रदेश की अमरोहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई थीं। अब बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात की खबर सामने आने के बाद उनके आगामी राजनीतिक कदम को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जयंत चौधरी से शमी की मुलाकात

कैसा रहा है क्रिकेट करियर?

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद शमी ने लगभग एक माह पूर्व टेस्ट प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने वर्ष 2012 से 2023 के बीच भारतीय टीम के लिए कुल 64 टेस्ट मुकाबले खेले। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शमी आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे, जिसके बाद से वे राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान