प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

पुडुचेरी में कांग्रेस-DMK पर PM मोदी का कड़ा प्रहार, लगाई आरोपों की झड़ी, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi Puducherry Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके पर हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने विकास को रोका, और डबल इंजन सरकार के अच्छे कामों का जश्न मनाना जरूरी है।

अक्षय साहू

PM Modi in Puducherry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने पुडुचेरी की विकास यात्रा को रोका। अब डबल इंजन सरकार के अच्छे कामों का जश्न मनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समावेशी विकास पर जोर दिया है।

पीएम मोदी ने डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "डबल इंजन सरकार के अच्छे कामों का जश्न मनाना जरूरी है, लेकिन यह भी याद रखें कि पहले हालत कितनी खराब थी। कांग्रेस और डीएमके के शासन में पुडुचेरी में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की मुश्किलें थीं। राशन की दुकानों में चावल की कमी, सैलरी में देरी और सड़कों पर गुंडे और ड्रग माफिया का राज था।"

कांग्रेस ने पुडुचेरी को गांधी परिवार का एटीएम बनाया

पीएम मोदी ने  आगे कहा, "कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार का एटीएम बना दिया था। डीएमके पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले कई हैं। कांग्रेस और डीएमके ने पुडुचेरी के विकास को रोका। अब वही ताकतें फिर से सत्ता में आना चाहती हैं। क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के दौर में लौटना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहेंगे।"

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को पुडुचेरी की ताकत बताते हुए कहा, "यह एक प्रमुख वीकेंड डेस्टिनेशन बन चुका है, जो हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। ट्रेनें और उड़ानें हमेशा भरी रहती हैं, और यह पुडुचेरी के लोगों के प्रेम की वजह से है। आध्यात्मिक, इको-टूरिज्म और स्वास्थ्य पर्यटन में निवेश से हम नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं।"

पुडुचेरी एक मेडिकल टूरिज्म हब

स्वास्थ्य सेवा पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक मानव संसाधन स्वस्थ रहेगा, तब तक राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य सेवा हमारी प्राथमिकता है और यह सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और किफायती होनी चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि पुडुचेरी के नागरिकों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पुडुचेरी एक मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है, क्योंकि यहां पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे