इंडिगो संकट  
देश

हवाई किराए की मनमानी पर लगेगी लगाम...इंडिगो संकट के बीच सरकार सख्त, सभी रूटों पर फेयर कैप लागू

IndiGo Crisis: केंद्र सरकार ने खुद दखल देते हुए एअरलाइंस की मनमानी रोकने के लिए सख्त कदम उठा लिया है। सरकार ने विमान किराए की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है।

अर्पित शुक्ला

Government on IndiGo Crisis: इंडिगो के परिचालन संकट के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द या प्रभावित हो चुकी हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए कई एयरलाइंस ने कुछ रूटों पर हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी थी। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी प्रभावित मार्गों पर फेयर कैप लागू कर दिया है, ताकि एयरलाइंस किसी भी तरह की मनमानी कीमत न वसूल सकें।

इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द और देरी से चलने के कारण यात्रियों की अचानक बढ़ी मांग का असर किरायों पर दिखा। कुछ एयरलाइंस ने इसे अवसर बनाकर अत्यधिक कीमतें तय करनी शुरू कर दी थीं। मंत्रालय ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि अवसरवादी या मनमानी किराया-वसूली किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्रालय ने लगाया फेयर कैप

अपने नियामकीय अधिकारों का उपयोग करते हुए मंत्रालय ने सभी प्रभावित रूटों पर किराये की अधिकतम सीमा तय कर दी है। अब एयरलाइंस उस निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क नहीं ले सकेंगी। मंत्रालय ने इसके लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं और बताया है कि यह सीमा स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य-

  • हवाई किराया बाजार में अनुशासन बनाए रखना।
  • यात्रियों के शोषण को रोकना।
  • तत्काल यात्रा की जरूरत वाले नागरिकों — जैसे वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज को राहत देना।
  • उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि किसी भी वर्ग को अत्यधिक किराया वसूली के कारण अनावश्यक आर्थिक बोझ में नहीं डाला जा सकता।

मंत्रालय रियल-टाइम डेटा के आधार पर किरायों की लगातार निगरानी कर रहा है। एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स के साथ समन्वय बढ़ाया गया है, ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि फेयर कैप के उल्लंघन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात