विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज 
देश

बलूचिस्तान विस्फोट: MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल बोले- पाकिस्तान झूठा, उसके आरोप भी झूठे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बलूचिस्तान विस्फोट में भारत का कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तान के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। भारत ने हमले में मृत लोगों के प्रति संवेदना जताई।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: बलूचिस्तान में सेना की स्कूल बस में आज हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान इस हमले के पीछे भारत का हाथ होने का दावा कर रहा है। इस पर विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत इस प्रकार की किसी गतिविधि में शामिल होने का खंडन करता है। वह पाकिस्तान के आरोपों की निंदा करते हुए घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदना जताता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपने मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भारत पर इस प्रकार के आरोप लगाता रहता है। पाकिस्तान के आरोप निराधार हैं। हम इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। भारत खुद हमेशा इस प्रकार की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ रहा है।

पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद, निराधार

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि बलूचिस्तान में हुए विस्फोट में भारत का हाथ है। इन आरोपों का विरोध करते हुए आज एमईए (MEA) प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की छवि पूरे विश्व में खराब हो गई है। सारी दुनिया जान गई है कि पड़ोसी मुल्क आतंक का सरपरस्त है और यहीं से आतंकी ट्रेनिंग लेकर दहशतगर्दी फैलाते हैं। इसे छिपाने के लिए ही पाकिस्तान अब बलूचिस्तान हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

खजुदार में स्कूल बस में हुआ था विस्फोट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार में बुधवार को सेना की स्कूल बस में विस्फोट हो गया था। इसमें चार बच्चों समेत पांच लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि बस में 40 छात्र सवार थे जिसमें कई घायल हो गए। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

‘पाकिस्तान पर अब भरोसा नहीं’, विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफेंस कर आतंकिस्तान की खोली पोल, इन 10 पाइंट में समझे पूरी बात

पाक पीएम ने भारत को ठहराया था जिम्मेदार

पाकिस्तान की सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान हमले की निंदा करने के साथ इस घटना के लिए भारत को दोषी ठहराया था। पाक सरकार के पास भारत को दोषी ठहराने के लिए कोई सबूत नहीं थे फिर भी आरोप लगाए गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली भी थी जो एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट