बंगाल में गांधी के नाम पर शुरू कर दी नई 'कर्मश्री' योजना (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'वो नाम हटाएंगे, हम सम्मान देंगे', केंद्र सरकार पर भड़कीं ममता; बंगाल में गांधी के नाम पर नई मनरेगा

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और लोकसभा में बिल पास होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया। पश्चिम बंगाल की सीएम Mamata Banerjee ने केंद्र के फैसले को बेहद शर्मनाक बताते हुए एक बड़ा पलटवार किया है।

सौरभ शर्मा

Mamata Banerjee Karmashree Scheme: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और लोकसभा में बिल पास होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र के फैसले को बेहद शर्मनाक बताते हुए एक बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर दिल्ली वाले राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं दे सकते, तो हम देंगे। इसी के साथ ममता ने राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर एक नई रोजगार गारंटी योजना 'कर्मश्री' शुरू करने का बड़ा ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस नई योजना की घोषणा करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना देश के इतिहास और बापू के अपमान जैसा है। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया कि भले ही केंद्र सरकार ने नाम बदल दिया हो, लेकिन बंगाल सरकार गांधी जी के आदर्शों को नहीं भूलेगी। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार की अपनी रोजगार गारंटी योजना का नाम अब महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाएगा, जिसे 'कर्मश्री' के नाम से जाना जाएगा।

बंगाल को बदनाम करने की साजिश नाकाम

इस दौरान ममता बनर्जी ने राज्य के विरोधियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पश्चिम-बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे राज्य में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि आज बंगाल देश के अग्रणी लॉजिस्टिक्स केंद्रों में से एक बन चुका है। यह दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए एक मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में काम कर रहा है। झारखंड, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों से घिरा बंगाल अब व्यापार और संपर्क का एक बड़ा केंद्र है।

सोशल मीडिया के झूठ पर दी चुनौती

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि बंगाल एक बेहद शांतिपूर्ण राज्य है। सोशल मीडिया पर जो निगेटिव नैरेटिव और वीडियो चलाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह झूठे हैं और उनका मकसद सिर्फ राज्य की छवि खराब करना है। उन्होंने कहा कि तथाकथित सोशल मीडिया के जरिए जानबूझकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। ममता ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि ऐसी साजिशें बंगाल को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। उनका कहना था कि सच्चाई सबके सामने है और राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे कोई रोक नहीं सकता।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z