ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कोलकाता स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के बवाल पर होगी जांच, समिति गठित 
देश

ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कोलकाता स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के बवाल पर होगी जांच, समिति गठित

Mamata Banerjee News: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेस्सी के फैंस की भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी नाराज़गी और दुख जताया है।

अर्पित शुक्ला

Mamata Banerjee on Lionel Messi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था को लेकर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह स्वयं हजारों खेलप्रेमियों और प्रशंसकों के साथ अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनल मेसी की एक झलक देखने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं, लेकिन वहां जो अव्यवस्था सामने आई, उसने उन्हें हैरान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने लियोनल मेसी और सभी खेलप्रेमियों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद अफसोसनाक है और इससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है।

जांच के लिए समिति का गठन

ममता बनर्जी ने मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की घोषणा की है। यह समिति सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) आशीम कुमार रे की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति में राज्य के मुख्य सचिव और गृह एवं पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जांच समिति को पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करने, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खेलप्रेमियों से खेद व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेसी की झलक नहीं मिलने पर बेकाबू हुए फैंस

मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में एंट्री, बैठने की व्यवस्था और मंच दिखने को लेकर भारी अव्यवस्था थी। बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस को उम्मीद थी कि वे लियोनेल मेसी को पास से देख पाएंगे, लेकिन बाद में साफ हो गया कि ज्यादातर दर्शकों को मेसी की झलक भी नहीं मिलेगी। इससे माहौल बिगड़ गया और फैंस नाराज हो गए। गुस्से में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेडियम पहुंचने से पहले मेसी ने अपनी प्रतिमा का किया अनावरण

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी 70 फुट की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। यह प्रतिमा कोलकाता के बिग बेन और डिएगो माराडोना की प्रतिमा के पास स्थित है। प्रतिमा स्थल पर फैंस की भारी भीड़ थी। लियोनेल मेसी ने इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से भी मुलाकात की।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त