वोटिंग के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

उपराष्ट्रपति चुनाव में खड़गे ने किया टोटका? वायरल हुआ वोटिंग से पहले का VIDEO, देखकर नहीं होगा यकीन

Vice President Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वोटिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जो यह पुष्टि करता है कि आज के आधुनिक युग में भी लोग तंत्र-मंत्र और टोटके में विश्वास करते हैं।

अभिषेक सिंह

Mallikarjun Kharge Viral Video: देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद परिसर में मतदान जारी है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वोटिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का यह वीडियो काफी दिलचस्प है। वीडियो देखकर आप यह यकीन नहीं कर पाएंगे कि आज के आधुनिक युग में भी लोग तंत्र-मंत्र और टोटके में इतना विश्वास करते हैं। क्योंकि वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष वोट देने से पहले हाथ में बैलेट पेपर लिए हुए कोई मंत्र पढ़ते और उस पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं!

रणनीति नहीं, टोटके पर भरोसा?

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैलट पेपर पर मंत्र फूंकते नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, लोग यह भी कह रहे हैं कि अब विपक्ष को अपनी रणनीति से ज्यादा भरोसा टोटके पर रह गया है।

किसके बीच है चुनावी मुकाबला?

इस चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। दोनों उम्मीदवार पिछले कई दिनों से सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं और संसद सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। अंतिम निर्णय का समय आ गया है और शाम तक यह साफ हो जाएगा कि संसद में दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर कौन बैठेगा।

शाम 6 बजे के बाद आएगा नतीजा

उपराष्ट्रपति चुनाव राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। NDA और विपक्ष दोनों ही इस प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। आज शाम को आने वाले नतीजों से पता चलेगा कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा और इससे देश की राजनीतिक स्थिति का भी अंदाजा लगाया जा सकेगा।

कैसा है VP चुनाव का माहौल?

संख्याबल के लिहाज से NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन विपक्षी उम्मीदवार से आगे माने जा रहे हैं। हालांकि चुनाव में दोनो ही तरफ से क्रॉस वोटिंग की संभावनाएं दिख रही हैं। यही वजह है कि दोनों की गुटों ने अपने सांसदों को असली वोटिंग से पहले मॉक पोल करवाया है।

नोट- यह वीडियो सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के टोटके के दावे के साथ वायरल हो रहा है। नवभारतलाइवडॉटकॉम इस वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं करता है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात