पीएम मोदी- मल्लिकार्जुन खड़गे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Kharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई... मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge Attack On Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने चुनाव खत्म होते ही सभी चीज़ों के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mallikarjun Kharge On Inflation: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर सीमा है। जिसे लेकर लगातार एडवाइजरी जारी कर लोगों को आगाह किया जा रहा है। गर्मी के साथ-साथ महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। भीषण गर्मी और आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी का बजट बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावार है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई और बढ़ती ईंधन की कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए तंज कसा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हम तो गर्मी झेल सकते हैं, लेकिन आम लोग BJP की महंगाई की आग के पसीने से तरबतर हो रहे हैं। क्या आप कभी अपनी ही सरकार की लूट के बारे में कुछ नहीं कहेंगे, मिस्टर मोदी?”

पीएम मोदी का पलटवार

दरअसल बढ़ती गर्मी को लेकर पीएम मोदी ने बुधवार को एक पोस्ट के माध्यम से लोगों को गर्मी से बचने के लिए कहा था। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री के इसी बयान को लेकर तंज कसा और कहा कि लोग गर्मी से तो बच लेंगे, लेकिन महंगाई की आग से कैसे बचेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने चुनाव तक देश से सब कुछ छिपाकर रखा, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सभी चीजों के दाम बढ़ गए।

बता दें कि खरगे ने मंगलवार को भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि ये मोदी जी की रणनीति है..एक तरह से स्लो पॉइज़निंग है, जो गरीबों को तबाह कर रही है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर घमासान

हाल के दिनों में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। जो बहुत बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। वहीं सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावार है।

अमेरिका-ईरान युद्ध के युद्ध का भारत पर पड़ रहा असर

बता दें कि अमेरिका और ईरान युद्ध रुकने का नाम नही ले रहा जिसके कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि कच्चा तेल और एलपीजी की सप्लाई ठीक तरह से नही हो पा रही है जिसका असर भारत समेत तमाम देशों पर पड़ रहा है। भारत में पिछले दो हफ्ते में कई बार तेल की कीमतें बढ़ चुकी हैं।

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास