भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और अन्नामलाई। 
देश

भाजपा में बड़ा उलटफेर...कद्दावर नेता अन्नामलाई ने चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी से किया किनारा

Tamil Nadu Election 2026 News : तमिलनाडु भाजपा के कद्दावर नेता अन्नामलाई ने चुनाव प्रभारी की अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी है। उन्होंने पिता की देखभाल का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया है।

रंजन कुमार

BJP News : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी भाजपा के लिए बुरी खबर सामने आ रही। कर्नाटक पुलिस में जांबाज अफसर रहे अन्नामलाई ने पार्टी की ओर से दी गई 6 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के इलेक्शन इंचार्ज की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अन्नामलाई ने इसके पीछे अपने बीमार पिता की देखभाल का हवाला दिया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे।

अन्नामलाई ने प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को पत्र लिखकर कहा है कि वे फिलहाल यात्रा करने या सक्रिय जमीनी काम करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए सिंगानल्लूर और मदुरै दक्षिण जैसी 6 सीटों के लिए किसी और को नियुक्त किया जाए। उन्होंने कोयम्बटूर में किराए का मकान लिया है ताकि पिता की सेवा के साथ जनता से जुड़े रहें। वैसे, जिस सिंगानल्लूर सीट से उनके लड़ने की चर्चा थी, वहां की जिम्मेदारी छोड़ने से उनके चुनाव लड़ने पर भी सवालिया निशान लग गया है।

गठबंधन की बलि और भीतरघात का डर

भाजपा नेता अन्नामलाई की आक्रामक राजनीति और अन्नादुरै व जयललिता पर की गई टिप्पणियों के कारण AIADMK ने भाजपा से दशकों पुराना रिश्ता तोड़ा था। सूत्रों की मानें तो गठबंधन दोबारा बहाल करने के लिए भाजपा ने अन्नामलाई को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर एक तरह से उनकी बलि दी थी। अब जब भाजपा और AIADMK फिर से साथ हैं तो अन्नामलाई का कद पार्टी के भीतर पहले जैसा नहीं रहा।

वर्चस्व की जंग

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और अन्नामलाई के बीच चल रहा शीत युद्ध अब जगजाहिर है। नागेंद्रन ने पद संभालते ही अन्नामलाई के दौर के वॉर रूम कल्चर को खत्म कर दिया है। उनके वफादारों को साइडलाइन किया जा रहा है। नागेंद्रन का तर्क है कि पार्टी में व्यक्तिगत वफादारी नहीं, बल्कि टीम वर्क चलेगा। ऐसे में अन्नामलाई का यह चुनावी सरेंडर भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका साबित हो सकता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z