प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, कई राज्य में भयंकर आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर माइनस में पारा

आज का मौसम 20 नवंबर 2025: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाएगा।

प्रतीक पाण्डेय

Today Weather News: आज 20 नवंबर को देश के मौसम का मिजाज खराब होने वाला है। उत्तर भारत में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से सिहरन वाली सर्दी शुरू होगी। जबकि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में 20, 21 और 22 नवंबर को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावनाएं लगातार प्रबल हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात का अनुमान लगाया है। इस हिमपात के प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश तक कड़ाके की सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा।

पहाड़ों पर माइनस में तापमान

मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं, आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में हालांकि दिन में हल्की धूप है, लेकिन रातें बर्फीली हो चली हैं।

घने कोहरे में चपेट में होंगे ये राज्य

अगले 2 से 4 दिन में मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं।

यूपी एमपी और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, इटावा और प्रयागराज समेत कई जिलों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गुरुवार से रविवार तक सुबह घना कोहरा छाया नजर आएगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनती जा रही है और राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान में सीकर में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिहार के किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने के प्रभाव से दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 नवंबर को दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। खासकर, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में गरज चमक, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु में अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई के निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?