कुत्ता पालने के फायदे और नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

क्या हेल्थ के लिए कुत्ता पालना होता हैं फायदेमंद, स्टडी में बताए इसके फायदे और नुकसान

घर में कुत्ता पालना अच्छी बात है लेकिन इसका आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है फायदा होता हैं या नुकसान इसका स्टडी में खुलासा किया गया है।हम में से कई लोग कहते हैं कि कुत्ता पालने से हम ‘‘स्वस्थ महसूस करते हैं'' और उन्हें अपने शयनकक्ष में सोने देते हैं।

दीपिका पाल

मेलबर्न: आधुनिक समय में हर कोई मॉडर्न लाइफस्टाइल अपना रहे हैं इसमें कुत्ता पालना अलग स्टाइल माना जाने लगा है। यहां ऑस्ट्रेलिया के लोगों को कुत्ते बहुत पसंद हैं। हमारे पास दुनिया में पालतू जानवरों के स्वामित्व की दर सबसे अधिक है और हर दो घरों में से एक के पास कम से कम एक कुत्ता है। घर में कुत्ता पालना अच्छी बात है लेकिन इसका आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है फायदा होता हैं या नुकसान इसका स्टडी में खुलासा किया गया है।

एक साथी के तौर पर कुत्ता पहली पसंद होता है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को कुत्ता पालने का दूसरा सबसे आम कारण बताया जाता है। हम में से कई लोग कहते हैं कि कुत्ता पालने से हम ‘‘स्वस्थ महसूस करते हैं'' और उन्हें अपने शयनकक्ष में सोने देते हैं। कुत्तों के साथ अपने घरों को साझा करना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्या मायने रखता है।

कुत्ता पालने के स्वास्थ्य लाभ

स्टडी के अनुसार, कुत्ता पालने से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं इसे लेकर की गई स्टडी में खुलासा किया गया है। इसे लेकर 2019 में, एक व्यवस्थित समीक्षा में 70 वर्षों में प्रकाशित साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसमें लगभग 40 लाख चिकित्सा मामले शामिल थे। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के पास कुत्ता था, उनके किसी भी कारण से मरने का जोखिम उन लोगों की तुलना में 24 प्रतिशत कम था, जिनके पास कुत्ता नहीं था। कुत्ता पालने का संबंध बढ़ी हुई शारीरिक गतिविधि है। इससे रक्तचाप कम होता है और आघात व हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।  समीक्षा में पाया गया कि जिन लोगों को पहले से हृदय संबंधी समस्याएं (जैसे कि दिल का दौरा पड़ना) थीं, उनके कुत्ते के साथ रहने से मरने का जोखिम उन लोगों के मुकाबले 35 प्रतिशत तक कम हो गया, जो दिल की ऐसी ही बीमारियों से पीड़ित थे लेकिन उन्होंने कुत्ता नहीं पाला हुआ था।

कुत्ता पालने के नुकसान

जैसा कि, कुत्ता पालने के फायदे बताए गए हैं वैसे ही इसके शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान होते है। इसमें पालतू पशु मालिकों के लिए सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक एलर्जी है। कुत्तों की लार, मूत्र और रूसी (उनके द्वारा छोड़ी गई त्वचा कोशिकाएं) एलर्जी को बढ़ा सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप आंखों में खुजली और नाक बहने से लेकर सांस लेने में कठिनाई तक कई लक्षण दिखायी दे सकते हैं। इसे लेकर हाल ही के एक मेटा-विश्लेषण में लगभग 20 लाख बच्चों के आंकड़ें एकत्रित किए गए। निष्कर्षों से पता चलता है कि बचपन में कुत्तों के संपर्क में आने से अस्थमा होने का खतरा बढ़ सकता है (हालांकि उतना नहीं जितना बिल्ली पालने से होता है)। कुत्ता पालने से आपको काटने और खरोंच लगने का खतरा भी हो सकता है, जिससे संक्रमण हो सकता है और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

मेंटल हेल्थ को बनाता है बेहतर

यहां पर कुत्ता पालने के शारीरिक फायदे होने के अलावा मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। कुत्ता वफादार होने के साथ ही चिंता, अवसाद और तनाव के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। अगर आप कुत्ता पालते है तो, उनकी उपस्थिति मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले व्यक्तियों को आराम प्रदान कर सकती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जो जानवर हमारे घरों में रहते हैं, वे मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए सिर्फ मशीन नहीं हैं बल्कि मालिक और कुत्ते के बीच एक भावनात्मक रिश्ता बनाता है।

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR