अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Reliance Power News Today: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। शेयरों में लगातार गिरावट के बीच इस खबर से बाजार में हलचल तेज हुई है।
Reliance Power Board Director Resignation
रिलायंस पावर बोर्ड के डायरेक्टरसचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Reliance Power Director Sachin Mahapatra Resignation: उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के बोर्ड में शामिल नॉन-एग्जीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सचिन महापात्रा ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

25 सितंबर से प्रभावी हुए इस इस्तीफे की जानकारी कंपनी द्वारा शेयर बाजारों को दी गई है। सचिन महापात्रा ने अपने त्यागपत्र में पद छोड़ने की मुख्य वजह व्यक्तिगत पारिवारिक कारणों को बताया है और पुष्टि की है कि इसके अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।

लगातार वित्तीय और बाजार चुनौतियों से जूझ रही रिलायंस पावर के लिए यह घटनाक्रम अहम माना जा रहा है। कंपनी के शेयरों में पहले से ही भारी बिकवाली देखी जा रही है। बीते एक साल में इसके शेयर 50 फीसदी से ज्यादा और इस साल (2026) में अब तक 40 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं।

रिलायंस पावर के बोर्ड से सचिन महापात्रा का इस्तीफा

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के नॉन-एग्जीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सचिन महापात्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 25 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। महापात्रा कंपनी के बोर्ड के महत्वपूर्ण सदस्यों में शामिल थे।

व्यक्तिगत पारिवारिक कारणों को बताया वजह

सचिन महापात्रा ने अपने त्यागपत्र में इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत पारिवारिक कारण (Personal Family Reasons) बताई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि बताए गए कारण के अलावा उनके इस्तीफे के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।

Reliance Power Board Director Resignation
Share Market: बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, 315 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी

सचिन महापात्रा ने इस्तीफे में क्या लिखा?

सचिन महापात्रा ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से रिलायंस पावर के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्र में बताए गए कारणों के अलावा इस्तीफे के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है। महापात्रा ने बोर्ड और मैनेजमेंट को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कंपनी की आगे की सफलता और विकास की कामना की।

रिलायंस पावर के शेयरों में कितनी गिरावट?

रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले एक साल के दौरान 50 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 2026 में अब तक शेयर 40 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। इस तरह कंपनी के शेयर में साल के दौरान भी दबाव बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com