Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

Weather Alert 26 September: 26 सितंबर को UP और उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। डिप्रेशन के असर से कई राज्यों में बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा बना है।
weather alert
आज का मौसमAI Generated Image
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर को पूरे भारत में मौसम मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में बने डिप्रेशन (कम दबाव के क्षेत्र) से प्रभावित रहेगा।

उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, यह सिस्टम डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखेगा और धीरे-धीरे कमजोर होकर 'वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया' में बदल जाएगा। साथ ही, ट्रोपोस्फीयर की पश्चिमी हवाओं में 'ट्रफ' के रूप में सक्रिय एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करता रहेगा।

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से कई क्षेत्रों में तेज बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, केरल और माहे, और लक्षद्वीप में गरज के साथ व्यापक बारिश की उम्मीद है।

हल्की बारिश वाले राज्य

हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, NMMT (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा), गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश होगी।

फ्लैश फ्लड का खतरा

झारखंड में रांची, हजारीबाग, धनबाद, पूर्वी/पश्चिमी सिंहभूम), ओडिशा में मयूरभंज, कटक, पुरी, बालासोर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में पुरुलिया, झारग्राम, बांकुरा, पश्चिमी मिदनापुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी क्षेत्र और बिहार में पटना, सारण, पश्चिमी चंपारण के वॉटरशेड में फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है।

वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, कटनी, सतना, छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा, बस्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दार्जिलिंग, गंगटोक, सोरेंग के वॉटरशेड के लिए खतरा बना हुआ है।

weather alert
UP Weather Alert: भारी बारिश और वज्रपात को लेकर सीएम योगी ने अफसरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

यूपी में स्कूलें बंद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के कारण, प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल कल, 26 सितंबर को बंद रखने की घोषणा की है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद बेसिक एजुकेशन ऑफिसर ने यह आदेश जारी किया।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

मौसम विभाग से अनुसार, दिल्ली-NCR में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ ही तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा झोंके 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलेंगी। तापमान की बात करें तो तापमान 32°C से 34°C (अधिकतम) और 22°C से 24°C (न्यूनतम) के बीच रहेगा।

तूफान और तेज हवाएं

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 40-50 किमी/घंटा झोंके 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com