केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

Pakistan PoK Flags London Protest: किरण रिजिजू ने लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और पीओके के झंडों के साथ कांग्रेस का झंडा दिखने का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

अक्षय साहू

Highlights:

  • किरण रिजिजू ने लंदन प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

  • रिजिजू ने प्रदर्शन में पाकिस्तान और PoK के झंडे दिखने का दावा किया

  • उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल चुनावों के जरिए संभव है

Kiren Rijiju Congress London Protest: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लंदन में हुए एक विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के झंडों के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडे भी लगाए गए थे। केंद्रीय मंत्री  ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतें कभी भी भारत को तोड़ नहीं सकतीं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पार्लियामेंट स्क्वायर के पास लोग तिरंगे झंडे को लेकर जुटे थे, लेकिन वहां कुछ लोगों के हाथों पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के झंडे भी थे। रिजिजू की ओर से शेयर वीडियो के आखिरी में एक जगह कांग्रेस के झंडे भी दिखाई दिए।

देश विरोधी ताकतों के सामने नहीं झुकेगा भारत

किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, लंदन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी का झंडा। इन लोगों को लगता है कि लंदन में भारत-विरोधी ताकतों का यह जमावड़ा देशभक्त भारतीयों को डरा देगा। भारत कभी नहीं झुकेगा और भारत को भारत-विरोधी ताकतें कभी नहीं तोड़ सकतीं।

प्रशांत भूषण पर भी साधा निशाना

रिजिजू ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण द्वारा 'सत्ता परिवर्तन' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रविवार को कहा कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं।

प्रशांत भूषण ने क्या कहा था? 

प्रशांत भूषण के 2011 और हालिया बयानों को शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा, मोर्चाबंदी हो चुकी है। यह 'दिमागी नक्सलियों' बनाम 'देशभक्त भारतीयों' की लड़ाई है। यह भारत के संविधान में विश्वास रखने वालों बनाम अराजकतावादियों के बीच की लड़ाई है।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी। भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। लेकिन इस खतरनाक साजिश रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश हैं और न ही फ्रांस। 

सिर्फ चुनावों से ही सकता है सत्ता परिवर्तन

प्रशांत भूषण के पोस्ट का जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं। भारत में इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मांग करते हुए हाल ही में कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया था। 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर