दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

Lal Hit Janata Party Vs CJP: सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच लाल हिट जनता पार्टी सामने आई है। पहली बैठक में प्रदर्शनकारियों पर संवैधानिक संस्थाओं और कारोबार को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए।
Lal Hit Janata Party
अयान भटनागर, अभिजीत दीपके(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लाल हिट जनता पार्टी ने दिल्ली में पहली सदस्यता बैठक आयोजित की

  • अयान भटनागर ने CJP के प्रदर्शनों पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाए

  • LHJP ने विरोध प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने का आरोप लगाया

Lal Hit Janata Party Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच ‘लाल हिट जनता पार्टी’ (LHJP) नाम का एक नया प्रेसर ग्रुप सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस नए ग्रुप को कॉकरोच जनता पार्टी से निपटने के लिए बनाया गया है। रविवार को LHJP ने अपनी पहली बैठक की।

लाल हिट जनता पार्टी ने रविवार को दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ अपनी पहली मेंबरशिप मीटिंग की। इस दौरान इसके संस्थापक अयान भटनागर और दूसरे प्रव्कताओं ने सीजेपी और कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनों ने देश के संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाए हैं और बिजनेस को नुकसान पहुंचाया है।

मोदी जी बुलाएंगे, तो और भी लोग इकट्ठा होंगे

लाल हिट जनता पार्टी के प्रमुख अयान भटनागर ने बैठक के दौरानकहा कि मीटिंग का उद्देश्य संगठन की आगे की रणनीति तय करना और यह दिखाना था कि कम समय में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीड़ जुटाने का बुलावा दें तो कितने लोग इकट्ठा होंगे। दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार बताते हुए, भटनागर ने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया से आगे बढ़कर सड़कों पर उतरना चाहिए।

अयान भटनागर ने आगे कहा कि दशहरा से दिवाली तक का समय देश भर के व्यापारियों के लिए पीक व्यापार का सीजन होता है और कनॉट प्लेस जैसे बड़े कमर्शियल एरिया में रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में रुकावट डालने की कोशिश की थी।

Lal Hit Janata Party
CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी, दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की; दिपके ने क्या कहा?

विरोध प्रदर्शन से सरकार कैसे बदलेगी?

सरकार बदलने के बारे में वकील प्रशांत भूषण की टिप्पणी का जिक्र करते हुए, भटनागर ने सवाल किया कि विरोध प्रदर्शन से सरकार कैसे बदल सकती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को जांच के दायरे में लाना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना संवैधानिक संस्थाओं में जनता के भरोसे को कम करता है।

भटनागर ने कहा कि अगर आज CEC के इस्तीफे की मांग की जा रही है, तो कल प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की भी मांग हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल इसलिए किसी संगठन की मांगें नहीं मानी जा सकतीं, क्योंकि 50,000 लोग इकट्ठा हो गए हैं।

पहले CEC की नियुक्ति प्रक्रिया जांच हो

भटनागर ने 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए शुरू किए गए सिस्टम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया था और तर्क दिया कि प्रदर्शनकारियों को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करने से पहले नियुक्ति प्रक्रिया और पिछले मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल की जांच करनी चाहिए।

प्रजातंत्र बचाना हमारा मकसद

लाल हिट जनता पार्टी प्रमुख ने कहा कि हमारा मकसद प्रजातंत्र की रक्षा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि CJP के विरोध का मकसद पुलिस और ज्ञानेश कुमार के ऑफिस में जनता का भरोसा खत्म करना था। उन्होंने दावा किया कि CJP को कांग्रेस और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से समर्थन मिल रहा था क्योंकि उनका मकसद BJP सरकार को हटाकर अपनी सरकार बनाना था।

Lal Hit Janata Party
टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

उन्होंने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का आकलन फैक्ट्स के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कुछ ग्रुप्स पर अपनी राजनीतिक गतिविधियों के जरिए देश के माहौल और बिजनेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com