किरेन रीजिजू (सोर्स-IANS) 
देश

NEET Paper Leak: संसद में चर्चा को तैयार सरकार, किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष बिना शर्त बहस में हो शामिलल

NEET Paper Leak: केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने कहा कि सरकार संसद में नीट पेपर लीक पर विस्तृत चर्चा को तैयार है। उन्होंने विपक्ष से बिना शर्त सकारात्मक माहौल में बहस में शामिल होने की अपील की।

अनन्या तिवारी

Government Ready To Discuss NEET Issue In Parliament: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे ऐसी शर्तें न लगाएं जिससे चर्चा ही शुरू न हो सके। उन्होंने कहा कि संसद का उद्देश्य बहस और संवाद है, इसलिए सभी दलों को नियमों के तहत सार्थक चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए।

विपक्ष से चर्चा में शामिल होने की अपील

किरेन रिजिजू ने कहा, "विपक्ष जो भी कहना चाहता है, वह चर्चा के दौरान पूरी तरह अपनी बात रख सकता है। यदि चर्चा लंबी चलेगी तो हर सांसद को अपनी बात रखने और अपने मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा। हम किसी को रोक नहीं सकते। लेकिन अगर ऐसी शर्तें रखी जाएं कि चर्चा ही न हो पाए, तो इसका मतलब है कि आप चर्चा नहीं चाहते।"

सरकार किसी भी मुद्दे से नहीं भागती

उन्होंने कहा कि संसद चर्चा का मंच है और सरकार कभी भी किसी मुद्दे से भागती नहीं है। लोकतंत्र में जनता के लिए जो काम सरकार करती है, उसकी जानकारी देना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हम चर्चा से पीछे नहीं हट सकते। मैं विपक्षी दलों से आग्रह करता हूं कि ऐसा तरीका न अपनाएं जिससे बहस रुक जाए। चर्चा होनी चाहिए ताकि देश को पता चल सके कि सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं और भविष्य में युवाओं के हित में क्या किया जाएगा।

सभी विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव या किसी अन्य विपक्षी नेता पर किसी भी मुद्दे को उठाने की कोई रोक नहीं है। सभी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है।

संसद सत्र की शुरुआत से ही चर्चा को तैयार सरकार

किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने संसद सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष के नेताओं, लोकसभा अध्यक्ष, और राज्यसभा के सभापति को यह जानकारी दे दी थी कि वह चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि किस नियम के तहत चर्चा होगी, उसकी तारीख, अवधि, और प्रक्रिया तय करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, "इतने महत्वपूर्ण विषय पर केवल औपचारिकता निभाने के लिए चर्चा नहीं हो सकती। संसद की अपनी व्यवस्था और नियम हैं। हम चाहते हैं कि इस गंभीर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हो।"

नीट पेपर लीक को बताया गंभीर राष्ट्रीय मुद्दा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक देश के युवाओं और पूरे देश से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है। इसलिए यह जरूरी है कि सरकार ने इस मामले में अब तक जो कदम उठाए हैं, उनकी पूरी जानकारी देश के लोगों तक पहुंचे।

सकारात्मक सोच के साथ बहस शुरू करने की अपील

उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा, "बेहतर होगा कि सभी दल सकारात्मक सोच के साथ चर्चा शुरू करें। किस नियम के तहत बहस होगी, कितनी देर चलेगी और कब होगी, यह फैसला सदन की अध्यक्षता कर रहे पीठासीन अधिकारी के साथ मिलकर किया जा सकता है।"

-IANS ऐजेंसी इनपुट 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान