शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी (Image- Social Media) 
देश

शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, कर्नाटक के बागलकोट में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा

Shivaji Jayanti Violence: बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। जुलूस के बाद कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।

अर्पित शुक्ला

Karnataka Stone Pelting: कर्नाटक के बागलकोट जिले के किला ओनी इलाके में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया। जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, जिनमें से कुछ पत्थर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी लगे। सूत्रों के मुताबिक, एसपी की वर्दी पर खून के धब्बे भी देखे गए। यह घटना कथित तौर पर एक मस्जिद के पास हुई, जिसके बाद कहासुनी हो गई और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पत्थरबाजी के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग उतरे। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके को खाली कराया गया। पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है, लेकिन हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बागलकोट बंद का आह्वान करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बेलगावी में भी बवाल

बेलगावी जिले में भी एक और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां शरारती तत्वों ने संगोली रायन्ना की प्रतिमा को खराब कर दिया। यह घटना माछे गांव में हुई, जहां प्रतिमा पर काली स्याही पोत दी गई। इस घटना के बाद इलाके में भी तनाव फैल गया और निवासियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बेलगावी पुलिस आयुक्त भूषण बोरासे ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया।

यह प्रतिमा कन्नड़ कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद स्थापित की गई थी, और इस घटना से वहां के स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही