कपिल सिब्बल और भगवान राम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'राम को लूटा, देश को लूटा...', राम मंदिर चोरी कांड पर भड़के कपिल सिब्बल; बोले- अच्छे दिन का नारा झूठा

Kapil Sibal Attack On BJP: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कविता के जरिए बोला भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

अमन मौर्या

Ram Mandir Donation Theft Case Updates: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा सरकार बैकफुट पर है। मंदिर में दान चोरी मामले में विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। सोमवार को सिब्बल ने एक कविता के जरिए लोगों से सत्ताधारी पार्टी को हटाने की अपील की है। सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाया कि देश और भगवान राम, दोनों को लूटा है। साथ ही भाजपा के 'अच्छे दिन आने वाले हैं' पर भी सिब्बल ने तंज कसा।

सरकार को बताया झूठा

अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष के हमलों के बीच सुप्रीम कोर्ट में वकील कपिल सिब्बल ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला। सिब्बल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 'इस सरकार को हराओ। राम को लूटा, देश को लूटा। अच्छे दिन का नारा झूठा, ऐसे शासन को तोड़ेंगे, मिल के देश को जोड़ेंगे। ना दिलों का होगा बंटवारा, सबका देश है देश हमारा।'

पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तरा कर लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी आठों आरोपियों के घरों पर छापेमारी भी मारी। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ छापा मारा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के साथ ही पुलिस इन आरोपियों के परिजनों का बयान भी दर्ज करेगी। साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच भी करेगी।

ट्रस्ट में होंगे कई बदलाव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों से ट्रस्ट में बदलाव के लिए सुझाव भी मांगा गया है। अगामी 11 जुलाई को ट्रस्ट की एक अहम बैठक होगी। बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में बदलाव पर फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है चढ़ावा चोरी कांड के बाद अब ट्रस्ट के पूरे ढांचे को बदलने की तैयारी है।

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया