कंगना रनौत, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, कैप्शन पर बवाल मचना तय

Kangna Ranaut on Rahul Gandhi: कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने राहुल गांधी की तस्वीर पर तंज कसते हुए लिखा सहानुभूति के लिए ओवरएक्टिंग।

Saurabh Pal

New Delhi News:राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ सोमवार को एकजुट विपक्ष ने जोर दार प्रदर्शन किया। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन और कथित वोट चोरी के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में 24 दलों के 300 सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। हालांकि यह विरोध मार्च संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक पहुंचता इससे पहले सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस वैन के अंदर से बाहर खड़े पत्रकारों से कहा बोलने नहीं दिया जा रहा है।

इंडिया गठबंधन के इस प्रदर्शन पर अभिनेत्री व मंडी भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते तंज कसा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने तंज कसते हुए प्रदर्शन को ओवरएक्टिंग बताया है।

राहुल पर हमला कर ट्रोल हो गई थीं कंगना

कंगना रनौत अक्सर राहुल गांधी पर हमला बोलती हैं। अब उन्होंने उनकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि जनता की सहानुभूति पाने के लिए ओवरएक्टिंग वाला बुरा एक्सप्रेशन। बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी पर हमला करने को लेकर कंगना रनौत खुद ट्रोल हो गई थीं। एक निजी न्यूज चैनल से उन्होंने कहा कि था कि राहुल गांधी में ऐसी कौन सी काबिलियत है कि वो नेता प्रतिपक्ष बन गए। क्या उनकी यही काबीलियत है कि वो नेहरु-गांधी परिवार से हैं।

24 विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ

बता दें कि इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। बिहार में चल रहे वोटर रिवीजन लिस्ट से शुरू हुआ विवाद अब वोट चोरी तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। उनके सुर में अब 24 विपक्षी दलों ने सुर मिला दिया है।

इसलिए कांग्रेस हार रही चुनाव

नेता प्रतिपक्ष गांधी का कहना है कि वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए। राहुल गांधी का कहना है कि यही वजह है कि कांग्रेस एक के बाद एक राज्यों का चुनाव हारती जा रही है। इसके पीछे उनका तर्क है कि लोकसभा चुनाव में जमीन पर चुनावी महौल कुछ और था, लेकिन उसके कुछ महीनों बाद चुनाव परिणाम एकदम से उलट आए हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज