सांकेतिक तस्वीर Source- IANS
देश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

Weather Forecast 15 November: 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका के बीच ओडिशा-आंध्र में अलर्ट है।

अर्पित शुक्ला

Bay of Bengal Cyclone Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी तेजी से मजबूत हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके 15 नवंबर की सुबह तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

IMD का अनुमान है कि 16 नवंबर की शाम तक यह सिस्टम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को 15 से 18 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और 16 से 19 नवंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन इलाकों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 नवंबर तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को भारी बारिश होने की आशंका है।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में 18 और 19 नवंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 17 नवंबर को दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं और समुद्री हालात खराब से बेहद खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास के समुद्री इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश के कुछ मध्य पहाड़ी इलाकों में 15 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, राज्य के मैदानी इलाकों और अन्य जिलों में मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक, 16 नवंबर से पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों और पूर्वी तटीय राज्यों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है।

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर