ज्योतिरादित्य सिंधिया 
देश

₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत

Jyotiraditya Scindia in Navbharat Conclave: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹5,100 करोड़ पहुंचा और सरकार का लक्ष्य इसे इस साल इसे ₹7,000 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है।

अक्षय साहू

Jyotiraditya Scindia on BSNL Growth: राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के सुधार, उत्तर-पूर्व के विकास और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें की जाती हैं, ताकि परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।

BSNL के प्रदर्शन पर सरकार की नजर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार बीएसएनएल के सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही। उन्होंने बताया कि कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों में तय किए गए लक्ष्यों की प्रगति का आकलन किया जाता है। अगर किसी परियोजना में कोई समस्या या रुकावट आती है, तो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि BSNL को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हम  पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में दर्ज हुई बड़ी बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दो साल पहले बीएसएनएल का ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 500 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ और पिछले वित्तीय वर्ष में यह बढ़कर करीब 5,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 

नवभारत के एडिचर इन चीफ निमिष माहेश्वरी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा कि यह कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। सरकार का लक्ष्य साल 2026 में बीएसएनएल का ऑपरेटिंग प्रॉफिट को 7,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। उनके अनुसार यह सुधार बेहतर प्रबंधन, निवेश और योजनाओं के प्रभावी रूप से लागू करने का परिणाम है।

दूरसंचार नेटवर्क का हो रहा विस्तार

बीएसएनएल और दूरसंचार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने कहा कि उत्तर-पूर्व में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगभग 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र के हर गांव तक मोबाइल नेटवर्क पहुंचे और 100 प्रतिशत टेलीकॉम कवरेज सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार के 'विकसित भारत 2047' विजन के प्रमुख लक्षयों में से एक है। 

https://www.youtube.com/watch?v=J337WHObAF4

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO