दक्षिण कश्मीर के आरीपाल में आतंकी हमला, एक जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी 
देश

J&K: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किया एक पाक आतंकी

जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकी ने घुसपैठ की कोशिश की है, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है और एक आतंकी को मार गिराया है। इसके बाद से सर्चिंग भी जारी है।

प्रतीक मिश्रा

श्रीनगर: कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियो ने घुसपैठ की कोशिशे फिर से शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में आतंकी घटनाओं और घुसपैठ के मामले भी सामने आये है। इसी तरह शनिवार देर रात को भी एक पाकिस्तानी आतंकी द्वारा घुसपैठ करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है, कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उरी सेक्टर में शनिवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया यही, इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्चिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस इलाके में सेना द्वारा अन्य आतंकियों की तलाश में पुलिस व आठ राष्ट्रीय राइफल्स का एलओसी पर कमलकोट इलाके में देर रात ऑपरेशन चल रहा था। अंधेरे की वजह से सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई ताकि किसी प्रकार की जनहानि न होने पाए।

बता दें, कि कश्मीर से लगी पाक सीमा से आतंकवादियों का मूवमेंट लगातार होता रहता है, जिसके चले यहां सेना द्वारा सतर्कता बरतते हुए सर्चिंग अभियान भी चलाये जाते है। लेकिन लोकल सपोर्ट होने के चलते आतंकी घुसपैठ की कोशिशे करते है, समय रहते सुरक्षाबल उन्हें मार गिराते है।

इसके पहले जम्मू कश्मीर में नई सरकार के बनते ही आतंकियों ने कहर मचाना शुरू कर दिया था और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी, हत्या के बाद श्रमिक का शव झाड़ियों के बीच से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद सेना ने अपने सर्चिंग अभियान तेज़ कर दिए थे और पुरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियो को खोजना शुरू कर दिया था। अब इसके ठीक बाद शनिवार को आतंकी द्वारा घुसपैठ की कोशिश करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सेना फिर से अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाको पर नजर रख रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश