-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Election Know Mahayuti Seat Distribution
महायुति में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें, मुंबई की 36 विधानसभा सीटों का क्या अपनाया फॉर्मुला
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ महाराष्ट्र में विधानसभा के लिए सीटों को लेकर बंटवारे का चर्चा भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है।

महायुति (सौजन्य-एक्स)
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ सियासी गठबंधनों में शामिल राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने की कवायद भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है।
सूत्रों का दावा है कि चर्चा के दौरान बीजेपी ने एक बार फिर से बड़ा दिल दिखाया है। बीजेपी पहले 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी लेकिन अब 151 सीटों पर ही बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष 137 सीटों पर महायुति में शामिल सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। दावा किया जा रहा है कि 137 में से शिवसेना (शिंदे गुट) को 84 तो वहीं अजीत की राकां को 53 सीट मिलेंगी।
बैठक में बनी सहमति
महायुति में सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय के लिए पहले दिल्ली और बाद में चंडीगढ़ में शुक्रवार की देर रात तक बैठक चली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रमुख उपस्थिति में हुई बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजीत पवार के बीच करीब ढाई घंटों तक चली। चर्चा के दौरान सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
नागपुर में गरजे चंद्रशेखर बावनकुले- विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं, विकास के एजेंडे पर एकजुट है महायुति
महायुति में कोई मतभेद नहीं, पंकजा मुंडे बोलीं- जुलाई के अंत तक किसानों के मुद्दों का होगा समाधान
रविवार को हो सकती है औपचारिक घोषणा
सूत्रों का दावा है कि बंटवारे में बीजेपी को 151, शिवसेना (शिंदे गुट) को 84 सीटें और राकां अजीत पवार को 53 सीटें मिली हैं। बैठक में शाह ने सीएम शिंदे और डीसीएम देवेंद्र व अजीत से मतभेद व अदला-बदली की संभावनावाली कुछ सीटों का मसला महाराष्ट्र में आपसी सामंजस्य बनाकर हल करने का सुझाव दिया है। रविवार को महायुति के महाराष्ट्र के तीनों प्रमुख नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।
शिंदे के साथ बंद कमरे में चर्चा
हालांकि, बैठक के बाद जो कुछ घटित हुआ उससे महाराष्ट्र में अगले सीएम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में बैठक के बाद शाह और शिंदे के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें- अजित पवार का लाडली बहनों से वादा, बंद नहीं होगी योजना, जरूरत पड़ी तो केंद्र से मंगाएंगे फंड
इस दौरान फडणवीस एवं अजीत कमरे से बाहर थे। सूत्रों का दावा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एकनाथ शिंदे से बेहद खुश है और शीर्ष नेतृत्व ने बीजेपी की राज्य इकाई को चुनाव में शिंदे की छवि का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
अजीत को आश्वासान
बैठक में शाह ने अजीत को कुछ कम सीटों पर समझौता करने की सलाह दी। इस दौरान शाह ने प्रभावित होने वाले नेताओं का दूसरे माध्यम से अधिक से अधिक लाभ देकर पुनर्वास करने का आश्वासन भी अजीत को दिया। बैठकों के बाद अजीत ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही। महायुति में सब कुछ ठीक चल रहा है।
मुंबई में सीटों का बटवारा
मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के लिए महायुति का फॉर्मूला इस प्रकार होगा। बीजेपी को 18 सीट, शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 सीट, राकां (अजीत पवार) को 2 सीटे मिलेगी।
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान का पोस्ट, लिखा- धोखे से मार देते हैं, गीदड़ भी शेर को…
Maharashtra assembly election know mahayuti seat distribution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
Jul 23, 2026 | 07:37 PMसिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Jul 23, 2026 | 07:33 PMIron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Jul 23, 2026 | 07:30 PMभीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Jul 23, 2026 | 07:25 PMबांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
Jul 23, 2026 | 07:22 PMIND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
Jul 23, 2026 | 07:22 PMवाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Jul 23, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














