जावेद अखतर  सोर्स-सोशल मीडिया
देश

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Javed Akhtar Viral Twitter Post: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी के हिंदुओं को सहन करने वाले बयान पर मिस्टर 10% तंज कसते हुए करारा जवाब दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

अनन्या तिवारी

Javed Akhtar Slams Pakistan President Zardari: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपनी बेबाकी और तीखे तेवरों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनके निशाने पर आए हैं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी। मामला पाकिस्तान में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों से जुड़ा है, जिस पर जरदारी के एक बयान ने जावेद अख्तर को नाराज कर दिया जिस के बाद उन्होंने एक ही ट्वीट में जरदारी का पूरा कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया।

जरदारी का विवादित बयान, 'हिंदुओं को हम बर्दाश्त करते हैं'

14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक संबोधन दिया। इस दौरान भारत पर निशाना साधने की कोशिश में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो विवादों का केंद्र बन गया। जरदारी ने दावा किया कि पाकिस्तान में मुसलमान हिंदुओं के प्रति बहुत सहनशील हैं।

एक वायरल वीडियो के अनुसार जरदारी ने कहा कि उनका नजरिया यह है कि वह पाकिस्तान में रहने वाली 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को सहन करते हैं। उन्होंने आगे तर्क दिया कि पाकिस्तान में हिंदुओं को पूरी आजादी और अधिकार मिले हुए हैं और वे भारत के बजाय पाकिस्तान में रहना ज्यादा पसंद करेंगे।

जावेद अख्तर का तीखा पलटवार

पाकिस्तान राष्ट्रपति के इस सहनशीलता वाले बयान पर जावेद अख्तर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जरदारी को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, 'मिस्टर जरदारी, मैं आपकी बात समझता हूं। आप हमेशा उन सभी लोगों के प्रति असंवेदनशील रहे हैं, जिनकी आबादी (या हिस्सेदारी) 10 प्रतिशत से भी कम है।'

जावेद अख्तर का यह बयान महज एक प्रतिक्रिया नहीं थी, बल्कि एक बहुत ही गहरा राजनीतिक तंज था, जिसने जरदारी के पुराने जख्मों को कुरेद दिया।

'मिस्टर 10 परसेंट' का वो चर्चित विवाद क्या है?

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में '10 प्रतिशत' का जिक्र यूं ही नहीं किया। दरअसल, आसिफ अली जरदारी को 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर 10 परसेंट' के उपनाम से जाना जाता था। उन पर आरोप थे कि अपनी पत्नी बेनजीर भुट्टो के कार्यकाल के दौरान वे सरकारी प्रोजेक्ट्स की मंजूरी और बैंक लोन दिलाने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन लिया करते थे।

1990 में तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलाम मुस्तफा जताई ने भी उन पर ये गंभीर आरोप लगाए थे। जावेद अख्तर ने इसी भ्रष्टाचार के इतिहास को अल्पसंख्यकों की आबादी से जोड़कर जरदारी पर जबरदस्त प्रहार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जावेद का अंदाज

जावेद अख्तर का यह पलटवार अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी हाजिरजवाबी और जरदारी को उनके ही इतिहास के जरिए घेरने के तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अख्तर ने न केवल अल्पसंख्यकों के लिए सहन जैसे अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान के नेतृत्व का नजरिया किस कदर असंवेदनशील है।

इस विवाद ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच अल्पसंख्यकों की स्थिति और राजनीतिक बयानबाजी को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे