Wardha News: स्वतंत्रता दिवस पर हिंगनघाट में मातम, ट्रैवल्स बस की चपेट में आकर 3 छात्राओं की मौत

3 Students Killed: हिंगनघाट में स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक सड़क हादसे में 3 छात्राओं की मौत हो गई। बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद तीनों ट्रैवल्स बस की चपेट में आईं।
inganghat road accident 3 students death travels bus
हिंगनघाट सड़क हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hinganghat Road Accident: स्वतंत्रता दिवस पर शहर में हुए भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शनिवार सुबह करीब 9.45 से 10 बजे के बीच बस स्टैंड से आंबेडकर स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ा और तीनों छात्राएं सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैवल्स बस के पिछले पहिए की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मिसबा जावेद शेख (17), आरोही अनुप चौरे (16) और समृद्धि रूपक ठामसे (15) तीनों सहेलियां बाइक क्रमांक एमएच 32 एडब्ल्यू 5779 से आंबेडकर चौक की ओर से आंबेडकर स्कूल जा रही थीं। साखरकर कॉम्प्लेक्स के पास अचानक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं।

कुत्ते के सामने आने से बिगड़ा बाइक का संतुलन

इसी दौरान पीछे से नागपुर की ओर जा रही संगम ट्रैवल्स क्रमांक एमएच 49 एटी 3438 की चपेट में तीनों छात्राएं आ गईं। मृत छात्राओं में मिसबा शेख और समृद्धि ठामसे आंबेडकर जूनियर कॉलेज की विज्ञान शाखा में कक्षा 11वीं की छात्राएं थीं, जबकि आरोही चौरे मोहता विद्यालय की छात्रा थी। तीनों सहेलियां होने के कारण एक साथ बाइक से जा रही थीं। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

ट्रैवल्स पर फूटा नागरिकों का गुस्सा

तीनों छात्रों की मौत की वजह शहर से तेज रफ्तार गुजर रहे ट्रैवल्स बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद क्रोधित नागरिकों ने शहर में प्रवेश कर रहे कुछ ट्रैवल्स बसों को रोकर अपना रोष जताया व नाराजगी व्यक्त की। परिवहन विभाग से शहर के भीतर से चलने वाली ट्रैवल्स बसों की रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com