-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Javed Akhtar Troll Reply Over Islam Comment Says He Is An Atheist
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
- Written By: यति सिंह
Javed Akhtar Troll Reply On Islam: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना करने पर खुद को ट्रोल करने वाले एक ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए खुद को नास्तिक बताया है।

जावेद अख्तर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Javed Akhtar Troll Reply: फेमस फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान की आलोचना की थी। जिसके बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी धार्मिक पहचान और समुदाय को लेकर निशाना साधने की कोशिश की। वहीं इस मुद्दे पर जावेद अख्तर ने उसे ऐसा जवाब दिया जिसने पूरी बहस का रुख ही मोड़ दिया।
दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जावेद अख्तर ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक दावे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने कथित तौर पर एक बयान में कहा था कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थीं। राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे को जावेद अख्तर ने पूरी तरह से खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना कर डाली।
जब सोशल मीडिया यूजर ने बीच में खींचा धार्मिक कोण
संगीतकार जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर एक वर्ग उनके विरोध में उतर आया है। इसी बीच एक यूजर ने इस पूरे मुद्दे को पूरी तरह से पलटते हुए गीतकार के धर्म और उनके समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
Trump who is known for lying day in n day out added one more in the never ending list of his lies . He says Meloni “ begged”him for a photo opp first of all why would a confident high profiled popular and empowered woman who is the PM of a great country like Italy that… — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) June 20, 2026
उस यूजर ने सीधे तौर पर जावेद अख्तर की आस्था पर सवाल उठाए। जावेद अख्तर ने उस शख्स को जवाब देते हुए याद दिलाया कि ‘वह एक नास्तिक हैं, यानी किसी धर्म को नहीं मानते।’ इसके साथ ही जावेद अख्तर ने राष्ट्रवाद की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए लिखा कि ‘उनकी कौम और उनका समुदाय सिर्फ और सिर्फ भारतीय है।
उन्होंने उस ट्रोल को भी इसी दायरे में शामिल करते हुए कहा कि तुम भी मेरे इसी भारतीय समुदाय का हिस्सा हो।’ संगीतकार जावेद अख्तर के इस गरिमापूर्ण और सटीक जवाब को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
जावेद अख्तर ने अपने नाम किए कई नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाने वाले दिग्गज संगीतकार जावेद अख्तर 5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। जावेद अख्तर को संगीत में पहचान सलीम-जावेद की सदाबहार जोड़ी से मिली है।
जावेद अख्तर को साल 1973 में आई फिल्म जंजीर के साथ एक पटकथा लेखक के रूप में सफलता हासिल हुई। जावेद अख्तर ने अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार और शोले फिल्मों की कहानी को भी लिखा। जो साल 1975 में रिलीज हुई थी।
Javed akhtar troll reply over islam comment says he is an atheist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
Jun 21, 2026 | 08:35 PMकैसा था नीट री-एग्जाम का पेपर? छात्रों ने इस सब्जेक्ट को बताया सबसे कठिन, जानें रिएक्शन
Jun 21, 2026 | 08:35 PMNEET UG Re-Exam 2026: 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा, 7 लाख कर्मियों की निगरानी में हुआ आयोजन
Jun 21, 2026 | 08:32 PMसनातन साध्वी अखाड़ा महापरिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर से साध्वी, संत और धर्माचार्य हुए शामिल
Jun 21, 2026 | 08:25 PMपैसों की जरूरत पड़ती है, सत्ता में…ओमराजे निंबालकर का शिंदे के साथ जाने का ऐलान, उद्धव का प्लान फेल!
Jun 21, 2026 | 08:19 PMमोमो बेचने वालों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड! सरकार की इस योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30,000 तक का क्रेडिट
Jun 21, 2026 | 08:18 PMसीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
Jun 21, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














