CRPF की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, CRPF जवानों से भरी बस खाई में गिरी; 3 की मौत,15 घायल

Jammu-Kashmir के उधमपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। CRPF का एक बंकर वाहन पलटने से 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंच गई हैं।

सौरभ शर्मा

Udhampur CRPF Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। हादसा कंदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रही 187 वीं बटालियन की बस के साथ हुआ, जिसमें कुल 18 जवान सवार होने की बात सामने आ रही है। सुबह करीब 10:30 बजे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे पूरे क्षेत्र में भी स्थिति असंतुलित हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को तत्काल बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहत कार्य में स्थानीय लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख, डीसी से ली जानकारी

हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा, "उधमपुर के कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ की एक बस के खाई में गिरने से कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो मौके पर मौजूद हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।"

एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू कर दिया था और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बहादुर जवानों की कुर्बानी, सवालों के घेरे में बस की सुरक्षा

अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बस कैसे खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क की हालत खराब थी या वाहन में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सेना और प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

शहीद हुए जवानों के नामों की पुष्टि के बाद उन्हें उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे बहादुर सपूतों की जान जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह