प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

राहुल गोस्वामी

कुलगाम: कश्मीर से मिली एक सनसनीखेज खबर की मानें तो यहां कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। यहां के आदिगाम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली है। वहीं सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। इस बाबत कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मिडीया 'X' पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। फिलहाल मौके पर पुलिस और सेना तैनात हैं।

जानकारी दें कि, बीते 27 सितंबर शुक्रवार को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान निवासी आतंकवादी ऐसे युवाओं को चिन्हित करने के प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

मामले पर पुलिस के अनुसार, औपचारिक रूप से शामिल किये जाने से पहले ऐसे युवकों को आतंकवादी कृत्य करने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक दिये जाते थे। पुलिस ने कहा कि, ‘‘जांच के दौरान, इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे युवकों की पहचान की गई। यह बात सामने आई कि पाकिस्तान निवासी आतंकवादी ने जेल में बंद एक ओजीडब्ल्यू की सहायता से कई युवकों चिन्हित किया था, जो अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए थे।''

पुलिस के अनुसार इन युवकों को पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक भी उपलब्ध कराए गए थे। इस मामले में अब तक आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इनसे रिमोट सहित पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरियां, दो पिस्तौल, पिस्तौल की तीन मैगजीन, 25 गोलियां, चार हथगोले और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा