पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 
देश

इस्तीफे के बाद पहली बार सामने आए धनखड़, खाली करने जा रहे VP हाउस, इस जाट नेता के घर होगा नया ठिकाना!

Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति पद से 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद पहली बार जगदीप धनखड़ सार्वजनिक रूप से नजर आए। इस बीच ख़बर है कि वह उपराष्ट्रपति आवास भी खाली करने जा रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनखड़ एक तरह गायब हो गए थे। वह कहीं भी सार्वजनिक तौर पर नज़र नही आए, लेकिन सोमवार को वह पहली बार अपने आधिकारिक आवास से निकलकर चिकित्सक से मिलने गए। जिसके बाद ख़बर आई कि वह देर शाम तक उपराष्ट्रपति आवास भी खाली करने वाले हैं।

जगदीप धनखड़ के वीपी आवास को खाली करने को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है और न ही उन्हें नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह एक नेता के घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

सरकारी आवास में गुजारा एक महीना

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ धौला कुआं स्थित आर्मी अस्पताल में दांत के डॉक्टर से मिलने आए थे। अखबार से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, 'पिछले एक महीने से वह सरकारी आवास के अंदर घूम रहे थे और रिश्तेदारों व दोस्तों से मिल रहे थे। आज वह डॉक्टर के पास जाने के लिए आवास से बाहर आए।'

किस नेता के घर शिफ्ट हो रहें हैं धनखड़?

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार देर शाम तक VP का बंगला खाली कर देंगे और दक्षिण दिल्ली स्थित इनेलो यानी इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख अभय सिंह चौटाला के छतरपुर एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को बताया है कि वह शाम करीब 5 बजे गदईपुर डीएलएफ फार्म्स, छतरपुर एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि उनका काफी सामान पहले ही शिफ्ट कर दिया गया है और घरेलू सामान सरकारी आवास के एक फ्लैट में रख दिया गया है।

INLD के मुखिया ने की पुष्टि

वहीं, अखबार से बात करते हुए इंडियन नेशनल लोक दल के मुखिया अभय सिंह चौटाला ने धनखड़ के शिफ्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हमारे पुराने पारिवारिक संबंध हैं और उन्होंने मुझसे घर नहीं मांगा, मैंने उन्हें घर देने की पेशकश की है।'

21 जुलाई को छोड़ दी थी VP की कुर्सी

21 जुलाई को धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि धनखड़ का इस्तीफा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने के प्रस्ताव से जुड़ा है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा था कि विपक्ष का प्रस्ताव स्वीकार करने के कारण धनखड़ निशाने पर आ गए थे।

9 सितंबर को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति

धनखड़ के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद ही भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी। एक ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन एनडीए की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। चुनाव 9 सितंबर को होने हैं।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील