अमित शाह सौजन्य-IANS
देश

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

Amit Shah Arunachal Speech: अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 10 साल में राज्य को 1,49,664 करोड़ रुपये दिए, जो पहले से चार गुना अधिक हैं।

प्रिया जैस

Highlights:

  • अमित शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार के दौरान राज्य को पहले की तुलना में चार गुना फंड मिला।

  • डिवोल्यूशन फंड में 18 गुना और ग्रांट-इन-एड में 1.5 गुना बढ़ोतरी हुई है।

  • डोनियापोलो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दूसरी दैनिक फ्लाइट शुरू करने की मांग।

Arunachal Development Government Funding: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को अरुणाचल प्रदेश में राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। अमित शाह ने राजधानी ईटानगर स्थित दोर्जी खांडू राज्य कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सहकारिता समारोह में हिस्सा लिया और जनता का संबोधित किया।

इस मीटिंग के दौरान अमित शाह ने रोजगार और आत्मनिर्भरता के मामले में अरुणाचल प्रदेश के विकास का बड़ा दावा किया। उन्होंने पिछले 10 सालों में हुई तरक्की की तुलना कांग्रेस सरकार के समय हुई तरक्की से की।

बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से अपील कि राज्य में बाहर से दूध, अंडे, मास और मछली बाहर से नहीं लाना चाहिए। अमित शाह ने कहा, "मैं एक कॉल टू एक्शन जारी करना चाहूंगा: क्या अरुणाचल दूध, अंडे, मीट और मछली में आत्मनिर्भर बन सकता है? एक भी लीटर दूध या कोई भी डेयरी प्रोडक्ट अरुणाचल के बाहर से नहीं मंगाना चाहिए। यही बात अंडे, मछली और मीट पर भी लागू होती है।

शाह ने कहा कि मेरे हिसाब से, इसे हासिल करने से हम कम से कम 32,000 परिवारों को आत्मनिर्भर बना पाएंगे। इसके अलावा, ये ऐसे काम हैं जिनके लिए कम से कम कैपिटल की जरूरत होती है। अगर किसी कैपिटल की जरूरत पड़ी, तो NCDC के मैनेजिंग डायरेक्टर यहां मौजूद हैं और जरूरी फंडिंग देंगे, NABARD भी मदद करेगा इसलिए चिंता न करें।

कोऑपरेटिव के जरिए राज्य को आत्मनिर्भर बनाए

अमित शाह ने कहा कि कोऑपरेटिव के जरिए चाहे मछली पालन हो या डेयरी प्रोडक्शन राज्य सरकार को अपने प्रोग्राम स्वावलंबन को मुख्य मकसद मानकर बनाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का भी जिक्र किया और कहा, मेरा मानना ​​है कि कोऑपरेटिव से जुड़े सभी लोगों के साथ-साथ सभी महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को यह चैलेंज लेना चाहिए।

अमित शाह ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

इस बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सत्ता के साथ तुलना करते हुए विपक्ष को भी घेरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं जो आजादी के बाद से लगभग पूरे समय सत्ता में रही, जनता पार्टी के तहत एक या दो साल को छोड़कर आपने अरुणाचल को क्या दिया? उनके पास कोई जवाब नहीं है। लेकिन मैं अपने साथ आंकड़े लाया हूं।

अमित शाह ने पूरे 10 साल के आंकड़े के साथ कहा 2004 से 2014 के बीच 10 साल का समय अरुणाचल को 33,530 करोड़ रुपये मिले। अब, नरेंद्र मोदी सरकार के तहत 2014 से 2024 तक के 10 साल के समय पर विचार करें। भाजपा ने पहले के 33,000 करोड़ रुपये की तुलना में 1,49,664 करोड़ रुपये दिए हैं। दूसरे शब्दों में, हमने चार गुना फंड भेजा है।

अरुणाचल प्रदेश में 3 एयरपोर्ट

डिवोल्यूशन फंड में 18 गुना और ग्रांट-इन-एड में 1.5 गुना बढ़ोतरी हुई है। यह निवेश जमीन पर विकास में साफ दिखता है। एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश में अभी तीन एयरपोर्ट हैं - दोनियापोलो, होलोंगी, और तेजू। ये सभी नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद बनाए गए थे।

उन्होंने बताया कि डोनियापोलो एयरपोर्ट पर उतरने के वक्त मुख्यमंत्री ने अपील की कि दिल्ली से जुड़ने वाली दूसरी डेली फ्लाइट शुरू की जाए। इस पर अमित शाह ने एयर इंडिया से बात भी की। अमित शाह ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में एयरक्राफ्ट का एक नया फ्लीट मिलने वाला है, और इस नई कैपेसिटी से पहली फ्लाइट ईटानगर-दिल्ली रूट पर शुरू की जाएगी।

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी