कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
देश

इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी...तो गरज उठीं प्रियंका गांधी, जयराम रमेश ने दे डाला नेहरू-इंदिरा का उदाहरण

Priyanka Gandhi: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे परे यरूशलम पहुंच गए हैं। पिछले 10 सालों में यह उनका दूसरा इजरायल दौरा है। उनके इस दौरे पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने जोरदार हमला बोला है।

अभिषेक सिंह

PM Modi Israel Visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर यरूशलम पहुंच गए हैं। पिछले 10 सालों में यह उनका दूसरा इजरायल दौरा है। इस दौरान वह इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस पीएम मोदी की इस इजरायल यात्रा को लेकर उन पर हमलावर हो गई है।

पीएम मोदी के इजरायल रवाना होते ही देश का सियासी माहौल गरमा गया है। मुल्क की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उम्मीद है पीएम वहां पहुंचकर अपने संबोधन में गाजा में हुई बच्चों की मौत का जिक्र करेंगे।

प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, "मुझे उम्मीद है कि अपने आने वाले इजरायल दौरे के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट को एड्रेस करेंगे और गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए इंसाफ की मांग करेंगे। भारत एक आजाद देश के तौर पर अपने पूरे इतिहास में सच के साथ खड़ा रहा है। हमें दुनिया को सच, शांति और इंसाफ की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।"

कांग्रेस ने बोला करारा हमला

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के इजरायल दौरे की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना कर रही है, PM मोदी का अपने 'प्यारे दोस्त' से मिलना नैतिक कायरता दिखाता है।

जयराम रमेश का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी बेशर्मी से अपने इजरायली समकक्ष को गले लगा रहे हैं। उन्होंने नेतन्याहू पर गाजा को मलबे में बदलने और कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में गैर-कानूनी बस्तियों को बढ़ाने की साजिश करने का आरोप लगाया।

नेहरू-इंदिरा के दौर में क्या हुआ?

जयराम रमेश ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को भारत के ऐतिहासिक रुख की याद दिलाई। उन्होंने 20 मई 1960 का जिक्र किया जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गाजा गए थे और वहां तैनात यूनाइटेड नेशंस इमरजेंसी फोर्स की भारतीय टुकड़ी से मिले थे।

जयराम रमेश ने 29 नवंबर, 1981 की ऐतिहासिक तारीख का भी जिक्र किया। तब भारत ने फिलिस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए एक यादगार पोस्टल स्टैम्प जारी किया था। तब देश में इंदिरा गांधी की सरकार थी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने 1988 में फिलिस्तीन को मिली पहचान का भी जिक्र किया।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव