सांकेतिक फोटो  सोर्स- सोशल मीडिया
देश

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

IndiGo Flight News: त्रिची से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्यूल कम करने के लिए प्लेन हवा में 2.5 घंटे घूमता रहा। सभी 127 यात्री सुरक्षित हैं।

अनन्या तिवारी

IndiGo Trichy To Singapore Flight Emergency Landing: तमिलनाडु के त्रिची (तिरुचिरापल्ली) से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद हड़कंप मच गया। विमान में सवार 127 यात्रियों की सांसें उस वक्त अटक गई जब उड़ान भरने के तुरंत बाद ही तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद विमान को तुरंत लैंड नहीं कराया जा सका और उसने हवा में करीब ढाई घंटे तक चक्कर काटे। आखिरकार, रात करीब 9 बजे विमान की त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

उड़ान भरते ही सामने आई तकनीकी खराबी, हवा में काटना पड़ा चक्कर

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट (त्रिची से सिंगापुर) 21अगस्त शाम 6:40 बजे रवाना हुई थी। लेकिन टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद पायलट को विमान में किसी तकनीकी खराबी का अहसास हुआ। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पायलट ने तुरंत त्रिची एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से संपर्क किया और वापस लौटने का फैसला किया। हालांकि, विमान को तुरंत रनवे पर उतारना सुरक्षित नहीं था, इसलिए पायलट को हवा में ही ढाई घंटे तक चक्कर लगाने पड़े।

पहले कम किया गया ईंधन, फिर कराई गई लैंडिंग

सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। तकनीकी मानकों के अनुसार, विमान का वजन लैंडिंग के समय सुरक्षित सीमा में होना आवश्यक था। इसी वजह से विमान को तुरंत लैंड कराने के बजाय हवा में ही उड़ाया गया ताकि उसका फ्यूल कम किया जा सके। ईधन का स्तर कम होने और वजन कम होने के बाद, रात करीब 9:00 बजे विमान को त्रिची एयरपोर्ट पर बेहद सुरक्षित तरीके से उतारा गया। फिलहाल कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी।

यात्रियों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था

इस घटना के बाद यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए तुरंत कदम उठाए गए। त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने जानकारी दी कि विमान में सवार सभी 127 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन सभी यात्रियों को सिंगापुर पहुंचाने के लिए इंडिगो एयरलाइन द्वारा एक वैकल्पिक (दूसरी) फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

गुरुवार को दिल्ली-मंगलुरु फ्लाइट में भी आई थी बड़ी खराबी

इंडिगो के विमानों में तकनीकी खराबी का यह पहला मामला नहीं है। इससे ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को भी दिल्ली से मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-6456) में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

  • इस फ्लाइट को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से शाम 5:30 बजे उड़ान भरनी थी।

  • टैक्सी करते समय पायलट को Airbus A320 विमान में खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को वापस बे पर लाया गया।

  • यात्रियों को विमान से उतारकर इंजीनियरों ने जांच की और बाद में दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

  • फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के अनुसार, इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण फ्लाइट ने करीब 3 घंटे की देरी से रात 8:28 बजे मंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

इस तरह की लगातार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों ने हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां