इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता 
देश

CEO के बाद इंडिगो के चेयरमैन ने भी मांगी माफी, बोले- जानबूझकर संकट खड़ा नहीं किया

Indigo Flight Cancellation: देश में जारी इंडिगो संकट के बीच चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर माफी मांगी है।

अर्पित शुक्ला

IndiGo Crisis: देश में जारी इंडिगो संकट के बीच चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने फ्लाइट कैंसिलेशन के लिए माफी मांगी है। इससे पहले इंडिगो के सीईओ ने भी इस संकट को लेकर माफी मांगी थी।

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को सार्वजनिक माफी प्रकट की। यह माफी पिछले एक हफ्ते से जारी इंडिगो संकट से उत्पन्न अस्थिरता के बीच आई है। उन्होंने माफीनामे के साथ ही उन आरोपों को भी सिरे से नकारा कि एयरलाइन ने नए नियमों को दरकिनार करने के लिए जानबूझकर यह संकट उत्पन्न किया।

उन्होंने आठ मिनट के वीडियो संदेश में कहा कि तीन दिसंबर से बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को निराश किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि एयरलाइन की सेवाएं अपेक्षाकृत जल्द सामान्य हो गई हैं।

बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति

मेहता ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) उन घटनाओं की पूरी श्रृंखला की जांच कर रहा है, जिनके चलते देशभर में हजारों यात्री प्रभावित हुए। उन्होंने पुष्टि की कि इंडिगो, प्रबंधन के साथ मिलकर काम करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति करेगा, ताकि इस पूरी गड़बड़ी के मूल कारणों का पता लगाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह का व्यवधान भविष्य में न हो। उन्होंने इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस दावे को खारिज किया कि यह व्यवधान जानबूझकर उत्पन्न किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ आरोप गलत हैं। यह कहना कि इंडिगो ने जानबूझकर इस संकट को पैदा किया, कि हमने सरकारी नियमों को प्रभावित करने की कोशिश की, या कि हमने सुरक्षा से समझौता किया, ये सभी दावे निराधार हैं। हमने जुलाई से नवंबर तक पूरे समय पायलटों की थकान से जुड़े अपडेट नियमों के तहत ही परिचालन किया और उन्हें दरकिनार करने की कोई कोशिश नहीं की।

नए क्रू रोस्टरिंग मानकों को ठहराया जिम्मेदार

चेयरमैन मेहता ने तीन से पांच दिसंबर के बीच के दिनों को ऐसा समय बताया, जब अप्रत्याशित घटनाओं की एक श्रृंखला ने एयरलाइन की प्रणालियों पर भारी दबाव डाला। उन्होंने इसके लिए मामूली तकनीकी खामियों, सर्दियों के दौरान के शेड्यूल में बदलाव, प्रतिकूल मौसम, पूरे विमानन नेटवर्क में भीड़भाड़ और नए क्रू रोस्टरिंग मानकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह कोई बहाना नहीं है। यही सच्चाई है और उन्होंने इस पूरे प्रकरण को कंपनी के अब तक बेदाग रहे रिकॉर्ड पर एक धब्बा बताया।

हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि जनता का भरोसा दोबारा हासिल करने में समय लगेगा। मेहता ने कहा कि हमारी कंपनी से चूक हुई है। उसे आपका विश्वास फिर से जीतने का काम करना होगा। यह शब्दों पर नहीं, बल्कि हमारे कार्यों पर निर्भर करेगा।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब